फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two accidents killed , nine injured

हादसों में दो की मौत, नौ घायल

Tue, 14 Apr 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 14 Apr 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two accidents killed , nine injured
अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल
विज्ञापन
हो गए। फर्रुखाबाद में डीसीएम से पत्थर उतारते समय तीन युवक घायल हो गए। इन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर एक को मृत घोषित कर दिया गया। उधर कमालगंज क्षेत्र में सवारी वाहन पलटने से एक युवक की मौत हो गई। इन हादसों में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोहल्ला चोबदरान निवासी रंजीत कश्यप और मोहल्ला पटपटगंज निवासी हरिशचंद्र, हुकुम सिंह मजदूरी करते हैं। मंगलवार को तीनों मऊदरवाजा के जसमई निवासी कमलेश दुबे के मकान में आगरा से डीसीएम पर आए पत्थरों को उतारने गए थे। तीनों युवक डीसीएम पर चढ़ गए। इसी बीच लदे पत्थर भरभरा कर इनके ऊपर गिर पड़े। आनन फानन में युवकों को पत्थर के नीचे

से निकाल कर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टर ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। कमालगंज में जिला कन्नौज थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के गांव जौनाखेड़ा निवासी शिवराम के मौसेरे भाई करन की मौत हो गई थी। मंगलवार को अंत्येष्टि श्रृंगीरामपुर घाट में होनी थी। इसमें शामिल होने के लिए छोटा हाथी से

शिवराम के दामाद समेत कई लोग आए थे। लौटते समय खुदागंज मोड़ के पास वाहन पलट गया। इस दुर्घटना में शिवराम के दामाद रामनरेश (36) निवासी दाऊदपुर कोतवाली मोहम्मदाबाद की मौत हो गई। वहीं शिवराम, ओमप्रकाश निवासी छबीलेपुर थाना बेवर जिला मैनपुरी, सुखदेव, रामबली निवासी रामपुर थाना गुरसहायगंज जिला कन्नौज, रामविलास निवासी ढकरोई थाना

किशनी जिला औरैया, रामनरेश निवासी नरुइया थाना तालग्राम जिला कन्नौज और ओमनरायन निवासी मखदूमपुर थाना गुरसहायगंज जिला कन्नौज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। यहां सभी घायलों को भर्ती कर लिया गया। उधर, पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed