{"_id":"9f228ca1c57a51114dda492323e3f26e","slug":"two-accidents-killed-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो की मौत, पांच घायल
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Tue, 14 Jul 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीबकरोरी मंदिर के दर्शन कर लौटते समय बाइक-मोपेड की भिड़ंत के बाद ट्रक की
विज्ञापन
चपेट में आकर छात्र की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों
को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना में टेंपो पलटने से
सवारी की मौैत हो गई।
जिला एटा थाना अलीगंज के गांव नदराला निवासी सचिन (16) पुत्र मैकूलाल अपने दोस्त दिलीप कठेरिया और उसके भाई सुरेंद्र के साथ मंगलवार की सुबह बाइक से नीबकरोरी मंदिर दर्शन करने के लिए आया था। यहां से लौटते समय थाना मेरापुर के गांव पुनपालपुर के पास सराय अगहत की ओर से आ रही मोपेड से बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों
वाहनाें पर सवार लोग सड़क पर गिर पड़े। तभी सराय अगहत की ओर से ट्रक आ गया । इसकी चपेट में आकर सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देखकर ट्रक चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। ग्रामीणों ने की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को मोहम्मदाबाद सरकारी अस्पताल लेकर आई। यहां पर सचिन को मृत घोषित कर दिया गया। दिलीप,
सुरेंद्र और मोपेड सवार अशोक, इनकी पत्नी सुमन और मां चरनादेवी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पहुंची मां गुड्डीदेवी बेटे के शव को देखकर अचेत हो र्गइं। परिजनों ने बताया कि सचिन कक्षा 8 में पढ़ता था।
उधर पांचालघाट की ओर से सवारियां लेकर कादरीगेट की ओर आ रहा टेंपो खानपुर के पास पलट गया। इस हादसे में युवक संजू गंभीर घायल हो गया। उसे मेरापुर के गांव रसीदपुर निवासी देशराज लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल कर्मचारियों ने शव को शवगृह में रखवा दिया। हादसे में घायल सवारियाें ने प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाया।
हादसों में वृद्धा सहित चार घायल
अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में वृद्धा समेत चार लोग घायल हो गए। कस्बा मेरापुर निवासी अभिषेक मिश्रा मंगलवार को बाइक से बाबू सिंह डिग्री कालेज में इंटर में एडमिशन लेने जा रहा था। हरियाली बाजार के पास पीछे से आई पुलिस जीप की चपेट में आकर वह घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं थाना कंपिल के गांव रौकरी निवासी रामआसरे सड़क हादसे में घायल हो गए। इन्हें भी लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कायमगंज प्रतिनिधि के
अनुसार कंपिल के गांव अलियापुर निवासी गंगा सिंह की पत्नी रामदेवी अपने बेटे अनरुद्ध के साथ बाइक से कलान गई थीं। यहां से लौटते समय यह बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। गांव झब्बूपुर निवासी सुनील पुत्र नरोत्तम बाइक से फर्रुखाबाद जा रहा था। पपड़ी गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे ग्रामीणों ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।