फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tubewell failed, drinking water crisis in five localities

नलकूप फेल, एक हजार घरों में पेयजल संकट

Tue, 11 Oct 2022 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Tubewell failed, drinking water crisis in five localities
फर्रुखाबाद। नगर क्षेत्र में लगा नलकूप फुंकने से पांच मोहल्लों के एक हजार घरों में पेयजल संकट गहरा गया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के पास लगे नलकूप से मोहल्ले खतराना, घुमना, हाता मंगल खां, सैतावन लाल व माली वाली गली के एक हजार घरों में पानी की आपूर्ति होती है। रविवार को नलकूप ने बालू उगलना शुरू कर दिया।
पालिका के जलकल विभाग के जेई ने जांच की तो बोरिंग फेल पाई गई। इसके बाद नलकूप को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया। इससे लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया। नगर पालिका ने अभी तक मोहल्लों में पानी के टैंकर पहुंचाने की जरूरत नहीं समझी है।
विज्ञापन

ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि पेयजल समस्या के स्थायी समाधान का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल टैंकर पहुंचाने के आदेश दे दिए हैं।
मिनी नलकूप की बोरिंग हुई फेल
नगर पालिका ने पिछले साल कोतवाली गेट के पास मिनी नलकूप की बोरिंग शुरू कराई। नीचे पत्थर आने पर काम बंद कर दिया गया। इसके बाद कुछ दूरी पर दूसरी जगह बोरिंग करवाई गई। इसे जब चलाया गया, तो कुछ घंटों के बाद पानी निकलना बंद हो गया। नगर पालिका ने मुख्य लाइन में बोरिंग का पाइप भी जुड़वा दिया था। अब यह बोरिंग भी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed