फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Truck driver's body found hanging from a noose

फांसी के फंदे पर लटका मिला ट्रक चालक का शव

Sat, 28 Aug 2021 05:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
Truck driver's body found hanging from a noose
कादरीगेट स्थित बाबा विश्वनाथ स्कूल में घटना के बाद जांच करती पुलिस व लगी भीड़। - फोटो : FARRUKHABAD
फंदे से लटका मिला ट्रक चालक का शव
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शांतिनगर स्थित स्कूल में किराए पर रह रहे ट्रक चालक का शव फंदे से लटका मिला। सुबह रिश्ते के साले ने उसे ग्रिल से साड़ी के फंदे पर लटका देखा। सूचना पर पहुंचे भाई और साले में विवाद भी हुआ।
अमृतपुर थाने के गांव नगला हूसा निवासी संजीव यादव (45) ट्रक चालक था। वह कादरीगेट चौकी के पास शांतिनगर स्थित बाबा विश्वनाथ स्कूल में किराए पर रहता था। सुबह करीब 7 बजे हरदोई जिले के थाना अरबल के गांव मोर्चा रामनगर निवासी रिश्ते के साले रामप्रकाश ने उसका शव ग्रिल पर साड़ी के फंदे से लटका देखा। शोरगुल पर अन्य किराएदार भी पहुंच गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

रामप्रकाश ने बताया कि संजीव शुक्रवार शाम को ट्रक खड़ा करके कमरे पर आया था। रात करीब 11 बजे तक साथ बैठा रहा। इसके बाद सोने चला गया। सुबह उसने बहनोई का शव लटका देखा। घटना की सूचना पर पहुंचे भाई अजीत का रामप्रकाश से विवाद होने लगा। अजीत ने देख लेने की धमकी दी। अजीत ने आरोप लगाया कि रामप्रकाश को सब कुछ पता है, मगर बता नहीं रहा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। संजीव के परिवार में पत्नी मंजू देवी, बच्चे मनीषा और अंजली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट से रिलीज बाइक लेने जाने वाला था
बताया जाता है कि शहर के रेटगंज में कुछ महीने पहले ठगी का मामला हुआ था। उसमें जो बाइक पकड़ी गई थी, वह संजीव की ही थी। बाइक को कोर्ट से रिलीज करवा लिया गया था। शुक्रवार शाम संजीव कह रहा था कि शनिवार को बाइक लेने जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed