फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tribute paid to farmers by taking out candle march

कैंडल मार्च निकाल किसानों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 12 Oct 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to farmers by taking out candle march
फर्रुखाबाद। लखीमपुर की घटना में मृत किसानों को भाकियू नेताओं ने मंगलवार शाम जिले के अलग-अलग स्थानों पर कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ कृषि कानूनों को लेकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नेकपुर चौरासी से भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा, संजीव सिंह, मुकेश शर्मा आदि के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। जहां से आवास विकास कालोनी स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया मूर्ति पहुंचे।
विज्ञापन

लखीमपुर घटना की निंदा करते हुए सरकार को कोसा और मृत किसानों को श्रद्धांजलि दी। शमसाबाद में भाकियू जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। नवाबगंज में जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य, सत्यभान के नेतृत्व में कस्बा में भ्रमण के बाद शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू की महापंचायत में गरजे किसान
मोहम्मदाबाद। क्षेत्र के मदनपुर गांव के मजरा नगला खान सिंह के बाहर भाकियू की महापंचायत हुई। भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि हमारा गुट 40 वर्ष से सक्रिय है। भाकियू का टिकैत गुट किसानों के हित की बात न करके उनका शोषण कर रहा है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिवनाथ सिंह, मुख्य महासचिव देशराज सिंह भगत, उपाध्यक्ष पंडित सीताराम मुद्गल, प्रदेश संगठन मंत्री आनंद पाठक, प्रदेश सचिव प्रशांत यादव व फर्रुखाबाद जिला अध्यक्ष दुर्गा नारायण मिश्र आदि मौजूद रहे। संचालन नीरज दुबे ने किया।(संवाद)

लखीमपुर कांड में मंत्री को बर्खास्त करे सरकार
कायमगंज। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के जिलाध्यक्ष सत्यभान झा ने लखीमपुर कांड में मारे गए किसानों के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग करते हुए ब्लाक कार्यालय में खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पिता के मंत्री पद पर रहते हुए मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed