फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Treatment of black fungus, farrukhabad news

फर्रुखाबाद: केजीएमसी में इलाज न मिलने से मायूस लौटा मरीज, ब्लैक फंगस की आशंका पर गया था लखनऊ

Sun, 30 May 2021 08:44 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 30 May 2021 08:44 AM IST
सार

रामप्रकाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया था। परिजन सरकारी एंबुलेंस से केजीएमसी लखनऊ लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि वहां उन्हें ठीक से इलाज नहीं मिला। 

विज्ञापन
Treatment of black fungus, farrukhabad news
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद सीएचसी से ब्लैक फंगस की आशंका में रेफर किए गए मरीज को केजीएमसी लखनऊ में तीन दिन इमरजेंसी के स्ट्रेचर में ही लिटाए रखा गया। मरीज के परिजनों ने बताया कि कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद वार्ड में शिफ्ट नहीं किया गया। इलाज के नाम पर बस एक बोतल ही चढ़ाई गई। ब्लैक फंगस की जांच भी नहीं की गई। 
विज्ञापन

गांव भटपुरा निवासी 61 वर्षीय सेवानिवृत्त दूरसंचार कर्मचारी रामप्रकाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बुधवार दोपहर हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया था। परिजन सरकारी एंबुलेंस से केजीएमसी लखनऊ लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि वहां उन्हें ठीक से इलाज नहीं मिला। इससे परेशान होकर शुक्रवार शाम वे घर वापस लौट आए। उनके पुत्र अवनीश ने बताया कि पिता की हालत में वैसे अब सुधार है। यहां जाने से पहले आवास विकास के एक चिकित्सक से दवा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed