फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Transformer encompass the XEN office

ट्रांसफार्मर के लिए एक्सईएन दफ्तर में धरना

Mon, 29 Jun 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 29 Jun 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Transformer encompass the XEN office
गांव चौरसिया मझोला का फुंका ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज लोगों ने
विज्ञापन
एक्सईएन ग्रामीण के कार्यालय में हंगामा किया। सर्वोदयी नेता लक्ष्मण सिंह धरना देने के लिए एक्सईएन की मेज पर बैठ गए। एक्सईएन के लिखित आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया है।

गांव का ट्रांसफार्मर तीन माह से फुं का है। गांव वालाें के कई बार कहने पर भी इसे बदला नहीं गर्या। इससे गांव के लोगों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। यह सर्वोदयी नेता लक्ष्मण सिंह एडवोकेट के साथ  एक्सईएन ग्रामीण के कार्यालय में पहुंचे। यहां हंगामा करना शुरू कर दिया। लक्ष्मण सिंह एक्सईएन की मेज पर बैठकर धरना देेने लगे। इन्हाेंने ट्रांसफार्मर बदले जाने

की मांग उठाई। समस्या के समाधान का लिखित आश्वासन न दिए जाने पर सभी लोग वहीं धरने पर बैठ गए। कार्यालय में करीब आधे घंटे तक धरना-प्रदर्शन हुआ। एक्सईएन ग्रामीण को  ज्ञापन दिया गया।  इसमें कहा गया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत 15 जून को लिखित की थी। तब एक सप्ताह में समस्या से निजात दिलाने का वादा किया गया था। इसके बावजूद

फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। विद्युत आपूर्ति न किए जाने के बाद भी अवैध ढंग से बिल जारी कर वसूली हो रही है। नए कनेक्शन भी किए जा रहे हैं। समस्या के समाधान का लिखित आश्वासन न मिलने तक धरने पर बैठने का निर्णय लिया। एक्सईएन ग्रामीण अमर सिंह ने शीघ्र फुंका ट्रांसफार्मर बदलवाने का लिखित आश्वासन दिया। तब धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।

इस दौरान विक्रांत सिन्हा, सतीश चंद्र, राजीव कुमार, जितेन्द्र सिंह, रामऔतार शाक्य, सियाराम, भूपेश गंगवार, अंकित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed