फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Transformer and cable Funki Bunch, half a dozen localities in the dark

ट्रांसफार्मर और बंच केबिल फुंकी, आधा दर्जन मोहल्लों में अंधेरा

Fri, 14 Aug 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 14 Aug 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Transformer and cable Funki Bunch, half a dozen localities in the dark
ओवर लोडिंग और तेल रिसाव में लगी आग से 400 केवीए का ट्रांसफार्मर और बंच केबिलें धू-धू कर जल उठीं।  ट्रांसफार्मर के फुंकने से आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन


बुधवार देर रात  आग की लपटों को देखकर कई लोगों ने एसडीओ और जेई को फोन किया लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया।  विभाग का एक संविदाकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास करता रहा।
विज्ञापन


बुधवार रात 10 बजे बिजली आते ही जटवारा मोहल्ले में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर नीचे फैले तेल में आग लग जाने से धू-धूकर जल उठा।

आग की लपटों को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद  संविदा बिजलीकर्मी नावेद ने सप्लाई कटवा दी। इसके बाद भी लपटें शांत नहीं हुईं। लपटें इतनी जबरदस्त थीं कि ट्रांसफार्मर फटने के भय से लोग उस पर मिट्टी डालने की हिम्मत नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग एक घंटे तक ट्रांसफार्मर और बंच केबिलें जलती रहीं। इस बीच लोगों ने एसडीओ गौरव कुमार और जेई राकेश कुमार को फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। इस पर  उपभोक्ता  नारेबाजी करने लगे। ट्रांसफार्मर के फुंकने से जटवारा, पृथ्वीदरवाजा, पटवनगली, गल्ला मंडी, नोनियमगंज, चिलौली की बिजली गुल हो गई।

सुबह 6 बजे फर्रुखाबाद से आए जेई राकेश कुमार ने मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि ओवर लोडिंग से ट्रांसफार्मर में आग लगी है। मोहल्ले वालों ने बताया कि ट्रांसफार्मर से रिसने वाले तेल में आग लगने से हादसा हुआ है।


ट्रंासफार्मर से टपकते तेल की जानकारी कर्मचारियों को दी थी । इसके  बावजूद रिसाव रोकने का प्रयास नहीं किया  गया। इनका कहना था कि यदि रिसाव रोक दिया जाता तो ट्रांसफार्मर को जलने से बचाया जा सकता था। जेई ने गुरुवार देर रात तक दूसरा ट्रंासफार्मर रखवाकर सप्लाई चालू करने का भरोसा दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed