फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Transfer of tourist guest house worth Rs 84.39 lakh amid incomplete preparations

Farrukhabad News: अधूरी तैयारी के बीच 84.39 लाख के पर्यटक अतिथि गृह का हस्तांतरण

Tue, 03 Jun 2025 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Transfer of tourist guest house worth Rs 84.39 lakh amid incomplete preparations
कमालगंज। तीर्थनगरी शृंगीरामपुर में 84.39 लाख के पर्यटन विकास कार्यों का हस्तांतरण ग्राम पंचायत को कर दिया गया है। इसमें पर्यटक अतिथि गृह व प्रवेश द्वार आदि शामिल हैं। हालांकि अतिथि गृह में कुछ काम अभी पूरे नहीं हैं।
विज्ञापन

दशहरा मेला से दो दिन पहले मंगलवार को महान ऋषि शृंगी की तपोभूमि में लोकार्पण शिलापट लगा दिया गया। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने जिला मुख्यालय पर जिले की अन्य परियोजनाओं के साथ 26 मार्च के शृंगीरामपुर के पर्यटक विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया था। शिलापट लगते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रमुख स्थान पर पर्यटक अतिथि गृह (धर्मशाला) होने से बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों को विश्राम करने की सुविधा मिल सकेगी। भूमि उपलब्ध न होने पर भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के प्रयास से कस्बा निवासी अजय माहेश्वरी, पवन व दुर्गेश माहेश्वरी ने भूमि दान की थी।
विज्ञापन


- बिजली कनेक्शन व फिटिंग नहीं, वाटर कूलर नहीं लगा-
पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर कानपुर डॉ कल्याण सिंह ने बताया कि पर्यटन मंत्री के लोकार्पण के बाद ग्राम पंचायत को हस्तांतरण कार्रवाई कर दी गई है। ग्राम पंचायत द्वारा रखरखाव किया जाएगा। ग्राम प्रधान अवनीश उर्फ पिंटू यादव ने कहा कि अभी कार्यदायी संस्था ने काम पूरे नहीं कराए। बिजली फिटिंग नहीं कराई गई। महिला व पुरष शौचालय भी चालू नहीं किए गए। हॉल में पंखा आदि भी नहीं लगे। वहीं लोकार्पण शिलापट लगा रहे कर्मचारी नीरज सिंह ने बताया कि बिजली कनेक्शन के लिए प्रधान से बोला गया है। लोहे के जाल का आर्डर दिया गया है। जाल बनते ही वाटर कूलर स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed