{"_id":"6840900f9534a052790277e6","slug":"transfer-of-tourist-guest-house-worth-rs-8439-lakh-amid-incomplete-preparations-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-125144-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अधूरी तैयारी के बीच 84.39 लाख के पर्यटक अतिथि गृह का हस्तांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अधूरी तैयारी के बीच 84.39 लाख के पर्यटक अतिथि गृह का हस्तांतरण
विज्ञापन
श्रृंगीरामपुर में 84 लाख के पर्यटन विकास कार्य का पत्थर लगाते कर्मचारी।
कमालगंज। तीर्थनगरी श्रृंगीरामपुर में 84.39 लाख के पर्यटन विकास कार्यों का हस्तांतरण ग्राम पंचायत को कर दिया गया है। इसमें पर्यटक अतिथि गृह और प्रवेश द्वार आदि शामिल हैं। हालांकि, अतिथि गृह में कुछ काम अभी पूरे नहीं हैं।
दशहरा मेला से पहले महान ऋषि श्रृंगी की तपोभूमि में लोकार्पण शिलापट लगा दिया गया। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने जिला मुख्यालय पर जिले की अन्य परियोजनाओं के साथ 26 मार्च के श्रृंगीरामपुर के पर्यटक विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया था। शिलापट लगते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
प्रमुख स्थान पर पर्यटक अतिथि गृह (धर्मशाला) होने से बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों को विश्राम करने की सुविधा मिलेगी। भूमि उपलब्ध न होने पर भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के प्रयास से कस्बा निवासी अजय माहेश्वरी, पवन व दुर्गेश माहेश्वरी ने भूमि दान की थी।
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन और फिटिंग नहीं, वाटर कूलर नहीं लगा
पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर कानपुर डॉ. कल्याण सिंह ने बताया कि पर्यटन मंत्री के लोकार्पण के बाद ग्राम पंचायत को हस्तांतरण कार्रवाई कर दी गई है। ग्राम पंचायत की ओर से रख-रखाव किया जाएगा। प्रधान अवनीश उर्फ पिंटू यादव ने कहा, अभी कार्यदायी संस्था ने काम पूरे नहीं किए कराए हैं। बिजली फिटिंग नहीं कराई गई। महिला व पुरुष शौचालय भी चालू नहीं किए गए। हॉल में पंखा आदि भी नहीं लगे। लोकार्पण शिलापट लगा रहे कर्मचारी नीरज सिंह ने बताया कि बिजली कनेक्शन के लिए प्रधान से बोला गया है। लोहे के जाल का आर्डर दिया गया है। जाल बनते ही वाटर कूलर स्थापित कर दिया जाएगा।