फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   transfarmer

गर्मी में ओवर लोडिंग से फुंकने लगे ट्रांसफार्मर

Sat, 29 May 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
transfarmer
फर्रुखाबाद। गर्मी बढ़ने के साथ ओवर लोडिंग से ट्रांसफार्मरों के फुंकने की संख्या में इजाफा होने लगा है। हर माह ट्रांसफार्मरों के फुंकने की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे फुंके ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदलने का संकट पैदा होने लगा है। 48 घंटे में बदलने वाला ट्रांसफार्मर चार से पांच दिन या 15 दिन बाद बदलता है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मरों के फुंकने की शिकायतों पर नजर डालें तो मार्च से मई तक लगातार ट्रांसफार्मरों के फुंकने की संख्या बढ़ती जा रही है। अभी कुछ दिन से गर्मी अधिक हुई तो ट्रांसफार्मर और भी तेजी से फुंकने लगे हैं। इससे विद्युत निगम के वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर तैयार कर उपलब्ध कराना भी मुश्किल होने लगा है। वर्कशॉप में एक माह में करीब 180 फुुंके ट्रांसफार्मरों को तैयार करने की क्षमता है।
विज्ञापन

एक ट्रांसफार्मर को तैयार करने में करीब तीन से चार दिन लग जाते हैं। लेकिन ट्रांसफार्मरों के फुंकने की संख्या भी तेजी से बढ़ गई है। मार्च 2021 में 98 ट्रांसफार्मर फुंके थे। जबकि अप्रैल में ट्रांसफार्मरों के फुंकने की संख्या 141 पहुंच गई। मई में तो 28 दिन में 185 ट्रांसफार्मर फुंक गए। 21 से 28 मई तक करीब 20 ट्रांसफार्मरों के फुंकने की शिकायत आई है। ट्रांसफार्मरों के फुंकने की संख्या बढ़ने से उनको सही करने में भी दिक्कत हो रही है। इससे समय से फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने का संकट पैदा हो गया है। जिस कारण शासन के आदेश के अनुसार 48 घंटे में फुंका हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमालगंज के गांव राजेपुर सरायमेदा में 100-100 केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। यह करीब 15 दिन पूर्व फुंक गए थे। इनकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई और ऑन लाइन शिकायत भी दर्ज कराई गई। इसके बावजूद 48 घंटे में ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। वह करीब 15 दिन बाद शुक्रवार को बदले गए।
कमालगंज के गांव कधरापुर में एक किसान के नलकूप का 25 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। उसको बदलने के लिए ऑनलाइन दो बार शिकायत दर्ज कराई गई। तब कहीं जाकर एक माह बाद ट्रांसफार्मर बदला गया।

‘गर्मी बढ़ने और ओवर लोड होने से ट्रांसफार्मर अधिक फुंक रहे हैं। जहां से शिकायत आती है, वहां तत्काल दूसरा ट्रांसफार्मर ठेकेदार के माध्यम से लगाने के लिए भेज दिया जाता है। अगर कोई शिकायत संबंधित क्षेत्र के जेई समय से उनके पास नहीं भेजते हैं तो उसी ट्रांसफार्मर को बदलने में देरी होती है।’
-विजय शंकर जेई, वर्कशॉप विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed