फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Trains are full, buses are yearning for passengers

Farrukhabad News: ट्रेनें फुल, यात्रियों के लिए तरसीं बसें

Sun, 07 Sep 2025 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Trains are full, buses are yearning for passengers
फोटो-32, रोडवेज बस अड्डा पर आराम करते परीक्षार्थी। संवाद
फर्रुखाबाद। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को लेकर पहले दिन रोडवेज बस अड्डा पर खास रौनक नहीं दिखी। हालांकि रेलवे स्टेशन पर आने और जाने वाली ट्रेनों पर बेशुमार भीड़ दिखी। रोडवेज प्रशासन ने उरई, जालौन व लखनऊ आदि जिलों से आईं बसों को भीड़ की आशंका के चलते रोक लिया था, मगर मायूसी हाथ लगी। बुलंदशहर जाने वाली बसों में अधिक यात्री दिखे।
विज्ञापन

पीईटी के लिए जिले में 34 हजार से अधिक परीक्षार्थियों का सेंटर डाला गया था। भीड़ को देखते हुए निगम ने रोडवेज बसों को तैयार रखने के निर्देश दिए थे। इसी के चलते रोडवेज प्रशासन ने सभी 131 बसों को जरूरत पड़ने पर तैयार कर रखा था। अफसरों को आशंका थी कि परीक्षा छूटते समय भीड़ बेकाबू हो सकती है मगर ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

शनिवार सुबह लखनऊ, उरई, जालौन आदि जिलों से आईं बसों को एहतियातन रोक लिया गया था। उन्हें परीक्षा छूटने के बाद रवाना होने को कहा गया। लिहाजा बसों की लाइनें लगी रहीं। परीक्षा छूटने के दौरान कुछ भीड़ बढ़ी। इसके बाद भी बसें खाली खड़ी रहीं। जिले के परीक्षार्थियों का सेंटर बुलंदशहर में होने के कारण दिल्ली की ओर जाने वाली बसों में यात्रियों की संख्या अधिक दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर छपरा से आने वाली ट्रेन फर्रुखाबाद स्टेशन पर रुकी, तो सभी डिब्बों में खड़े होने तक की जगह नहीं थी। यही नहीं दोपहर 12 बजे के करीब फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही ट्रेन में भी परीक्षार्थियों की खासी भीड़ दिखी। प्लेटफार्म, यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर और ईटीएम पर टिकट लेने वालों की कतारें लगी रहीं। परीक्षा केंद्रों के आसपास चौपहिया वाहनों की अधिक संख्या के चलते साफ है कि परीक्षार्थियों ने अपने वाहनों का अधिक प्रयोग किया।

फोटो-32, रोडवेज बस अड्डा पर आराम करते परीक्षार्थी। संवाद

फोटो-32, रोडवेज बस अड्डा पर आराम करते परीक्षार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed