{"_id":"611567f18ebc3e7b32116efb","slug":"train-farrukhabad-news-knp645911714","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर-फर्रुखाबाद के बीच चलेंगी दो जोड़ी नई ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर-फर्रुखाबाद के बीच चलेंगी दो जोड़ी नई ट्रेनें
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कानपुर और फर्रुखाबाद के बीच दो जोड़ी नई ट्रेनें चलाई जाएंगी। अनवरगंज से पहली ट्रेन 16 और दूसरी 17 से संचालित होगी। दोनों जोड़ी ट्रेनें अनारक्षित होंगी।
इज्जतनगर डीआरएम के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि 04133 कानपुर सेंट्रल-फर्रुखाबाद अनारक्षित विशेष गाड़ी कानपुर सेंट्रल से 16 अगस्त से रोजाना दोपहर 1.10 बजे चलेगी। ट्रेन सभी स्टेशन पर रुकते हुए शाम 6.15 बजे स्थानीय स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में कानपुर सेंट्रल के लिए विशेष ट्रेन 17 अगस्त को रोजाना सुबह 10 बजे स्थानीय स्टेशन से रवाना होगी।
यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर दोपहर 2.25 बजे पहुंचेगी। इसके अलावा दूसरी ट्रेन कानपुर अनवरगंज से 17 अगस्त को सुबह 5.05 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन स्थानीय स्टेशन पर 9.15 बजे पहुंचेगी। वापसी में यही ट्रेन रात 8.35 बजे रवाना होकर कानपुर अनवरगंज रात 12.50 बजे पहुंचेगी। दोनों ही ट्रेनें अनारक्षित होंगी।