{"_id":"610e691d8ebc3e88e01f511a","slug":"traders-protest-on-power-crisis-farrukhabad-news-knp644759441","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली आपूर्ति में दिक्कत से परेशान व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली आपूर्ति में दिक्कत से परेशान व्यापारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
जसमई में बिजली संकट के खिलाफ प्रदर्शन करते व्यापारी।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली संकट पर व्यापारियों का प्रदर्शन
फर्रुखाबाद। छह माह से ट्रांसफार्मर में आ रही खराबी से परेशान व्यापारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कहा कि पूरी-पूरी रात अंधेरे में रहना पड़ता है। शिकायत पर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो सड़कों पर उतरना मजबूरी होगी।
जसमई के पास एक ट्रांसफार्मर रखा है। इसमें आए दिन खराबी आती है। कभी केबल फुंकने तो कभी फ्यूज उड़ने से पूरी रात अंधेरे और गर्मी में गुजारना पड़ती है। यह समस्या छह माह से है। इससे परेशान महिला-पुरुष, व्यापारियों के साथ जसमई व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित शनिवार को ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे।
उन्होंने वहां नारेबाजी की। कहा कि बिजली न होने से रात में नींद पूरी नहीं होती। दिन में व्यापार प्रभावित रहता है। बच्चे और महिलाएं भी परेशान रहती हैं। चार माह में कई बार जेई से शिकायत की, मगर इसका कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
उनकी सुस्त कार्यप्रणाली से परेशान होकर व्यापारी प्रदर्शन के लिए मजबूर हैं। कहा कि ट्रांसफार्मर सड़क पर खुले में रख दिया गया है। इससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। अधीक्षण अभियंता को पत्र भी भेजा गया।
विरोध करने वालों में मनोज, अमन कुमार, मानू शुक्ला, दीपक कुमार, रिंकू शाक्य, विपिन, सूरज शाक्य, पार्वती शाक्य, गुड्डी राजपूत आदि दुकानदार मौजूद रहे।