{"_id":"61d1f4de12381363053f151b","slug":"trader-will-slam-those-who-speak-thieves-and-profiteers-farrukhabad-news-knp6731658181","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर और मुनाफाखोर बोलने वालों को पटक-पटक कर मारेगा व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर और मुनाफाखोर बोलने वालों को पटक-पटक कर मारेगा व्यापारी
विज्ञापन
कायमगंज स्थित सीपी गेस्ट हाउस में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को शपथ दिलाते राष्ट्रीय अध्यक्ष
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। नगर के सीपी गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने नए साल के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया। प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कहा कि व्यापारियों को चोर और मुनाफाखोर कहने वालों को पटक-पटक कर मारेंगे। चाहे वह विधायक हो या सांसद। किसी भी कीमत पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
नए साल के उपलक्ष्य में व्यापार मंडल ने सीपी गेस्ट हाउस में समारोह आयोजित किया। इसमें प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल भी शामिल हुए। कार्यक्रम में संचालक के अंग्रेजी में बोलने पर उन्होंने हिदायत दी कि हिंदी मातृ भाषा है, यहां वही बोलें। जब विदेश जाएं तो अंग्रेजी खूब बोलें। हाल में ही प्रदेश पदाधिकारी बनाए गए रामप्रकाश यादव, अनुपम अग्रवाल, संजय गुप्ता, अमित सेठ, पवन गुप्ता को शपथ दिलाई। साथ ही उद्योगपति लक्ष्मीनारायन अग्रवाल, प्रहलाद नारायन अग्रवाल, नरेश चंद्र अग्रवाल, राजीव गुप्ता, अरशद खां, सुधीर जैन, सुधीर रस्तोगी, शिवशरन वर्मा सहित 12 व्यापारियों को व्यापार शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया।
सत्यप्रकाश अग्रवाल, डॉ. मिथलेश अग्रवाल, मुन्नालाल गुप्ता, दीपक, राजीव अरोड़ा को समाजसेवी सम्मान से सम्मानित किया। विधायक अमर सिंह खटिक, चेयरमैन सुनील चक, ब्लाक प्रमुख अनुराधा दुबे को सम्मानित किया। नगर अध्यक्ष पद के 25 साल पूरे होने पर संजय गुप्ता ने 25 किलो का केक काटा। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष को चांदी का मुकुट और 11 किलो फूलों की माला पहनाई गई। देर रात तक रंगारंग कार्यक्रम का लोगों ने आनंद लिया। डांसरों ने एक से बढ़कर फिल्मी गीत पर डांस कर समा को बांध दिया। इस दौरान अतुल गुप्ता, आसिफ मंसूरी, आरिफ परवेज, कमलेश भारद्वाज, जितेंद्र रस्तोगी, मंशाराम भी मौजूद रहे।