फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Trader, contractor and partner died due to drinking alcohol

शराब पीने से व्यापारी, ठेकेदार और साथी की मौत

Thu, 03 Mar 2022 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Trader, contractor and partner died due to drinking alcohol
ग्रामीणों से पूछताछ करते सीओ राजवीर सिंह। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। अंग्रेेजी शराब पीने से पशु व्यापारी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी होने पर प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने दुकान के सेल्समैन को हिरासत में लेकर दुकान के बाहर फोर्स तैनात की है। अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों ने जिस ब्रांड की शराब का सेवन किया था, फिलहाल जिले में उक्त ब्रांड की शराब बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अहिमलापुर निवासी पशु व्यापारी जितेंद्र सिंह (50) ने गुरुवार को छिबरामऊ के मोहल्ला आवास विकास गीतापुरम कालोनी निवासी दोस्त ठेकेदार ओमवीर सिंह (55) को भुने आलू व शराब की दावत पर एक झोपड़ी में बुलाया। इसके बाद जितेंद्र ने अपने साथी मोनू से भरतापुर गांव स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब मंगाई।
विज्ञापन

फिर तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। कुछ देर बाद ही तीनों की हालत बिगड़ गई। कुछ ग्रामीण झोपड़ी के पास से गुजरे तो उन्होंने जितेंद्र व मोनू को आवाज दी, कोई जवाब न मिलने पर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन तीनों को लेकर मोहम्मदाबाद के एक नर्सिंगहोम पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा व जिला आबकारी अधिकारी राजेश प्रसाद मौके पर पहुंचे। परिजनों से जानकारी के बाद दुकान के सेल्समैन गांव भोजापुर निवासी योगेंद्र को हिरासत में लिया गया।

सेल्समैन ने बताया कि दुकान गांव मुरहास निवासी विनोद कुमार के नाम है। डीएम व एसपी ने बताया कि तीनों की शराब के साथ आलू खाने के बाद मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। इनके पास से मिली बची हुई शराब का नमूूना लेकर जांच करने के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed