{"_id":"e44e1a941a9812b9a0e7d89a7e221c59","slug":"tractor-stolen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम कार्यालय के बाहर से ट्रैक्टर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम कार्यालय के बाहर से ट्रैक्टर चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 04 Nov 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर से दिनदहाड़े चोर ट्रैक्टर चोरी कर ले गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने वायरलेस से पुलिस को संदेश देकर ट्रैक्टर बरामद करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मोहल्ला छक्का नाजिर कूंचा निवासी अनुराग कुमार के ट्रैक्टर को थाना जहानगंज के गांव जैतपुर निवासी राजू सिंह चलाता है। बुधवार को राजू ने सिविल लाइन में खाद उतारने के बाद ट्रैक्टर को डीएम कार्यालय के बाहर जीआईसी स्कूल के पास खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद राजू कचहरी चला गया। राजू के साथ में उसकी पत्नी सुमन भी थी। यह कचहरी से लौटे तो ट्रैक्टर गायब था। ट्रैक्टर के गायब होने पर पत्नी रोने लगी। इस बीच उधर से निकल रहे एएसपी रामभुवन चौरसिया ने महिला को रोते हुए देखा तो उन्होंने गाड़ी रुकवा ली।
विज्ञापन
ट्रैक्टर चोरी होने पर एएसपी ने वायरलेस से इसकी सूचना जिले के थानों की पुलिस को दी है। एएसपी ने वाहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। चेकिंग अभियान के बाद भी ट्रैक्टर का कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली फतेहगढ़ को दी।