{"_id":"5ef235d88ebc3e42c13f9722","slug":"toilet-farrukhabad-news-knp5671947196","type":"story","status":"publish","title_hn":"742 शौचालय लाभार्थियों का खाता, आधार फीड न हो सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
742 शौचालय लाभार्थियों का खाता, आधार फीड न हो सक
विज्ञापन
कमालगंज। स्वच्छ भारत मिशन के 742 लाभार्थियों का बैंक खाता व आधार का विवरण पंचायतीराज विभाग की वेबसाइट पर समय निकल जाने के बाद भी फीड नहीं हो सका। मंगलवार को जिला समन्वयक वरुण यादव ने पंचायत सचिवों से नाराजगी जताकर फीडिंग पूरी कराने के निर्देश दिए। विकासखंड में 4881 शौचालयों का पैसा ग्राम पंचायतों के खाते में भेजा जा चुका है।
जीरागौर गांव में 30 से अधिक शौचालय लाभार्थियों का बैंक खाता व आधार की फीडिंग नहीं की गई। अन्य पंचायत सचिवों की प्रगति भी बेहद खराब मिली। जिला समन्वयक ने कहा कि कमालगंज विकास खंड में 4881 लाभार्थियों को शौचालय आवंटित हुए थे। इनमें अभी तक केवल 4139 लाभार्थियों का आधार व खाता विवरण विभाग की वेबसाइट पर फीड किया गया है।
प्रमुख सचिव ने इस संबंध में सख्त निर्देश दिए हैं। 12 हजार रुपये प्रति शौचालय के हिसाब से पंचायतों को भेजा गया था। शौचालय निर्माण में कई ग्राम पंचायतों में घपले की शिकायत पर जिला समन्वयक ने कहा कि जो शिकायतें आ रही हैं। उनकी जांच नोडल अधिकारियों को दी जा रही है। बैठक में बीडीओ राजेश बघेल भी मौजूद रहे।