{"_id":"fc8fe1a85f5b780e3f0dc34c5fa882b6","slug":"today-will-vote-leaving-197-polling-parties-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पड़ेंगे वोट, 197 पोलिंग पार्टियां रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पड़ेंगे वोट, 197 पोलिंग पार्टियां रवाना
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
Updated Sat, 28 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक नवाबगंज में शनिवार 28 नवंबर को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान को संपन्न कराए जाने के लिए 197 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। पोलिंग पार्टी रवाना स्थल का जायजा लेने आए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदानकर्मियों को आदेश दिए कि गड़बड़ी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
शुक्रवार को जवाहर लाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवाबगंज से पोलिंग पार्टियों को ब्लाक क्षेत्र में मतदान संपन्न कराने को रवाना किया गया। ड्यूटी पाने के लिए सुबह से ही मतदानकर्मी पोलिंग पार्टी रवाना स्थल पर पहुंचने लगे।
मतदान ड्यूटी में लगीं महिलाएं ड्यूटी कटवाने के लिए अपने नवजात बच्चों के साथ इधर-उधर भटकती रहीं, लेेकिन अफसरों ने एक नहीं सुनी। महिलाओं के पति बच्चों को खिलाते नजर आए। बसों और डीसीएम से 197 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्ण ने पोलिंग पार्टी स्थल पहुंच जायजा लिया। डीएम और एसपी ने चुनाव ड्यूटी में लगे मतदानकर्मियों को निर्देश दिए कि गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। किसी भी कीमत पर गड़बड़ी न होने दी जाए।
इस अवसर पर आरओ मोरमुकुट सिंह, बीडीओ डा. पुष्प कुमार, एडीओ पंचायत विजेंद्र पाल और डीपीआरओ गिरीशचंद्र आदि मौजूद रहे।