फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tobacco traders demonstrated in Mandi

मंडी में तंबाकू व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 13 Dec 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tobacco traders demonstrated in Mandi
कायमंज मंडी में प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। नये कृषि कानूनों के वापस होने के बाद लाइसेंस नवीनीकरण व शुल्क वसूलने की प्रक्रिया शुरू होने के विरोध में सोमवार को तंबाकू व्यापारियों ने मंडी में प्रदर्शन किया। शुल्क वसूलने के बदले व्यापारियों ने मंडी परिसर में जगह आवंटित करने की मांग की। कहा इसके लिए बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

कायमगंज क्षेत्र में तंबाकू का बड़ा कारोबार होता है। नये कृषि कानूनों के वापस होने के बाद व्यापारियों से शुल्क व लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया फिर शुरू हो गई। सोमवार सुबह मंडी के अधिकारियों ने गांव ढमडेरा के पास तंबाकू लदी गाड़ी पकड़ ली। पुरानी खरीद के प्रपत्र दिखाने पर उसे छोड़ दिया गया। गाड़ी पकड़ने की जानकारी पर तंबाकू ट्रेड के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने अनिल अग्रवाल के गोदाम पर बैठक की। इसके बाद व्यापार मंडल (कंछल गुट) के नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, बंसल गुट के नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, मिश्रा गुट के प्रदेश संगठन मंत्री आदेश अग्निहोत्री व्यापारियों के साथ मंडी जाकर सचिव अनिल कुमार अवस्थी से मिले।
विज्ञापन

व्यापारियों ने मंडी शुल्क वसूलने का विरोध किया। सचिव ने कहा 10 दिसंबर को नवीनीकरण के बाद मंडी शुल्क वसूलने का आदेश मिला है। व्यापारियों ने कहा कि पहले खरीदा जा चुका माल बाहर कैसे भेजेंगे। सचिव ने कहा कि खरीद के प्रपत्र सत्यापित कराकर माल ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुलाकात के बाद व्यापारियों ने सचिव के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। व्यापारी नेताओं का कहना था कि मंडी शुल्क देंगे तो मंडी परिसर में जगह दी जाए। आशीष गुप्ता, राधे अग्रवाल, अंकुर माहेश्वरी, राजन गुप्ता, रोहित गुप्ता, विनोद गंगवार, रोहित अग्रवाल आदि रहे। सचिव ने कहा कि नये माल की खरीद व बिक्री पर शुल्क वसूलने के लिए तैयारी चल रही है।

मंडी में आलू की डेढ़ गुनी आवक
फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी में आलू की आवक बढ़ने के साथ पूर्वांचल के व्यापारी भी पहुंचने लगे हैं। सोमवार को 40 ट्रक से 16 हजार बोरी आलू पहुंचा। गोंडा व बहराइच के व्यापारियों ने आलू की खरीद की। इससे किसानों को आलू बेचने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ा। भाव 451 रुपये बोरी से 551 रुपये बोरी तक रहा। आढ़ती अरविंद राजपूत ने बताया कि पूर्वांचल के व्यापारी आलू की डिमांड भेज रहे हैं। इससे भाव में और सुधार आने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed