फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tobacco trade shock , completely ban from today in Delhi

तंबाकू कारोबार को जोर का झटका ,दिल्ली में आज से पूरी तरह प्रतिबंध

Sun, 29 Mar 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 29 Mar 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tobacco trade shock , completely ban from  today in Delhi
दिल्ली में 30 मार्च से तंबाकू उत्पादों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगने की खबर
विज्ञापन
से किसानों और कारोबारियों की नींद उड़ गई है। धड़कनें मजदूरों की भी तेज हैं। इनकी कटौती हो सकती है। इलाके के कुल उत्पादन की 30 फीसदी तंबाकू की खपत दिल्ली में होती है। कारोबारी असमंजस में हैं। वह किसानों की फसल खरीदने के लिए तैयार नहीं हैं। इससे किसानों के

सामने भी मुश्किल आ रही है। कारोबार चौपट होने के डर से मजदूरों में भी मायूसी है। कायमगंज में तकरीबन रोज तीन करोड़ रुपये का तंबाकू कारोबार है। दिल्ली में तंबाकू उत्पादों पर पूरी तरह से बैन लग गया है। दिल्ली में तंबाकू का उत्पादन, बिक्री, प्रदर्शन, भंडारण व परिवहन नहीं होगा। यह प्रतिबंध आज से लागू हो जाएंगे। कानून तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक नियम 2011 के तहत कार्रवाई होगी। इसके तहत 7 साल की सजा और 10 लाख रुपये जुर्माना का प्रावधान है।

इससे तंबाकू कारोबारियों के होश उड़ गए हैं। दिल्ली में तंबाकू  की बड़ी खपत होती है।  इससे पहले देश के दूसरे प्रांतों में तंबाकू उत्पादों पर  प्रतिबंध लग चुका है। चूना मिलाकर खाने वाली तंबाकू को इस श्रेणी से बाहर रखा गया था। दिल्ली में इस किस्म की तंबाकू यानी अनिर्मित तंबाकू पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

उत्तर भारत में कायमगंज तहसील इलाका सबसे ज्यादा तंबाकू की पैदावार करता है। कायमगंज, नवाबगंज, शमसाबाद विकास खंडों के  60 फीसदी के करीब किसान तंबाकू की फसल करते हैं। तकरीबन 30 से 45 हजार मीट्रिक टन उत्पादन

होता है। कायमगंज में छोटे, बड़े और मझोले 3000 के करीब तंबाकू कारोबारी हैं। लगभग 45 हजार मजदूरों की रोजी रोटी तंबाकू से चलती है। तंबाकू के उत्पादन का 30 फीसदी हिस्से की दिल्ली में खपत है।  बाकी फ सल को जम्मू कश्मीर, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश, मणिपुर, बिहार भेजा जाता है।

रामनवमी से कारोबार की बोहनी
तंबाकू कारोबारी रामनवमी को प्रतिष्ठानों पर पूजा कर तंबाकू की खरीद शुरू करते हैं। कारोबारियों ने शनिवार को बहीखातों की पूजा की लेकिन खरीद नहीं हुई। शनिवार को किसान तंबाकू के  नमूने लेकर कारोबारियों की  गद्दियों पर पहुंचे थे। इन्हें अगली बार आने का दिलासा देकर चलता कर दिया गया। कारोबारी दिल्ली में बैन से चिंता में हैं। इन्हें डर है कि तंबाकू

खरीद के बाद माल  की खपत कहां करेंगे। शनिवार को सारे दिन मंडी में कारोबारियों में इस प्रतिबंध को लेकर चर्चा होती रही। आढ़तियों को  दिल्ली के तंबाकू कारोबारियों पर फंसा रुपया डूबने का भी भय सताने लगा है। कारोबारियों का कहना है कि अकेले दिल्ली में तंबाकू बंद हो जाने से  30 प्रतिशत कारोबार चौपट हो जाएगा। कारोबारी रोहताश गुप्ता, राजीव विंदल व शंभू सरन कहते हैं कि समस्या से खरीद प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed