फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   To vote from your pocket pension

वोट के लिए अपनी जेब से पेंशन

Sun, 15 Nov 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sun, 15 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। प्रधानी के उम्मीदवारों ने वोट के लिए नया दांव खेला है। समाजवादी पेंशन के नाम पर उम्मीदवार वोटरों का बैंक में खाता खुलवाकर उनके खातों में पेंशन का पैसा जमा कर रहे हैं।

विज्ञापन


प्रधानी के चुनाव के पहले चरण के लिए नवाबगंज और कायमगंज में सोमवार से नामांकन हैं। बाकी विकास खंडों में भी दावेदार वोटरों को अपने पाले में लाने के लिए लग गए हैं। इन्होंने समाजवादी पेंशन को जीत का बेस बनाया है। यह वोट की शर्त पर लोगों को झांसे में ले रहे हैं। हाथोंहाथ पेंशन दिलाने के नाम पर उम्मीदवार वोटर का बैंक में खाता खुलवा देते हैं। इसके बाद अगले दिन खाते में 500 रुपये जमा कर वोट पक्का कर लेते हैं।
विज्ञापन


समाजवादी पेंशनर को 500 महीने दिए जाने हैं। जिले मेें तिमाही किस्त दी जा रही है। सितंबर तक की किस्त 1500 रुपये  पेंशनरों के खाते में भेजी जा चुकी है। अक्टूबर से दिसंबर तक ही किस्त खातों में भेजी जानी है। उम्मीदवार वोट पक्का करने के लिए अपनी जेब से पेंशन देने लगे हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed