{"_id":"cedb960cd3813f447ab772eb44e15fff","slug":"to-vote-from-your-pocket-pension-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट के लिए अपनी जेब से पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट के लिए अपनी जेब से पेंशन
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 15 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। प्रधानी के उम्मीदवारों ने वोट के लिए नया दांव खेला है। समाजवादी पेंशन के नाम पर उम्मीदवार वोटरों का बैंक में खाता खुलवाकर उनके खातों में पेंशन का पैसा जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधानी के चुनाव के पहले चरण के लिए नवाबगंज और कायमगंज में सोमवार से नामांकन हैं। बाकी विकास खंडों में भी दावेदार वोटरों को अपने पाले में लाने के लिए लग गए हैं। इन्होंने समाजवादी पेंशन को जीत का बेस बनाया है। यह वोट की शर्त पर लोगों को झांसे में ले रहे हैं। हाथोंहाथ पेंशन दिलाने के नाम पर उम्मीदवार वोटर का बैंक में खाता खुलवा देते हैं। इसके बाद अगले दिन खाते में 500 रुपये जमा कर वोट पक्का कर लेते हैं।
विज्ञापन
समाजवादी पेंशनर को 500 महीने दिए जाने हैं। जिले मेें तिमाही किस्त दी जा रही है। सितंबर तक की किस्त 1500 रुपये पेंशनरों के खाते में भेजी जा चुकी है। अक्टूबर से दिसंबर तक ही किस्त खातों में भेजी जानी है। उम्मीदवार वोट पक्का करने के लिए अपनी जेब से पेंशन देने लगे हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन