फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   To have preference list encompass

वरीयता सूची जारी करवाने के लिए दिया धरना

Sat, 07 Nov 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sat, 07 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
To have preference list encompass

फर्रुखाबाद। वरीयता के अनुसार चयन सूची जारी न होने के कारण अभ्यर्थियों ने बीएसए कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। वरीयता सूची को जल्द जारी करने की मांग की। बीएसए कार्यालय के बाहर 15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया में शिथिलता के चलते सहायक अध्यापकों ने शनिवार को धरना दिया।

विज्ञापन


सहायक अध्यापकों ने कहा कि जिले में कराई गई काउंसलिंग में उनका चयन कट ऑफ मेरिट से हो चुका है। सहायक अध्यापकों ने आरोप लगाया कि कार्यालय के कर्मचारियों की उदासीनता के चलते चयन सूची अभी तक जारी नहीं की गई है। इन्होंने कहा कि अन्य जनपदों में यह सूची बहुत पहले जारी कर अॅान लाइन की जा चुकी है। इन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों के संतोष जनक उत्तर न देने से सभी हताश हैं।
विज्ञापन


इन्होंने बीएसए से जल्दी ही चयन सूची जारी कर विद्यालय आवंटन करने की मांग की। धरना देने वालों में मयंक दुबे, चांदनी बानो, प्रीती, प्रगति यादव, सोनी, शीतला, कांति, सुनील कुमार, अरुणेश राव, नेहा सिंह, अजय गुप्ता, अरुण शंकर, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षु शिक्षकों को नहीं दिए गए नियुक्ति पत्र
फर्रुखाबाद। शिक्षक के 18 पदों के लिए 67 प्रशिक्षु शिक्षकों की काउंसलिंग हुई थी। काउंसलिंग के बाद इन लोगों को नियुक्ति पत्र दिए जाने थे। नियुक्ति पत्र पाने के लिए शनिवार को प्रशिक्षु शिक्षक जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां इन लोगों को नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए।

 इसके चलते यह लोग मायूस होकर लौट गए। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बेगीश गोयल ने बताया कि 18 पदों के लिए प्रशिक्षु शिक्षकों को एक हफ्ते बाद नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। वहीं गणित-विज्ञान शिक्षक पद के 17 प्रोफेशनल डिग्रीधारकों को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रभारी बीएसए ने बताया कि देर रात तक नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed