{"_id":"61423a4e8ebc3ea804183b11","slug":"tika-killat-farrukhabad-news-knp6524153162","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन खत्म होने से 3 घंटे बंद रहे काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन खत्म होने से 3 घंटे बंद रहे काउंटर
विज्ञापन
ोहिया अस्पताल की ओपीडी के पर्चा काउंटर पर बुखार से पीड़ित बच्चों को गोद लिए लाइन में खड़ी महिलाएं
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष और महिला अस्पताल में बुधवार को वैक्सीन खत्म हो गई। लिहाजा दोनों काउंटर 3 घंटे बंद रहे। इससे दूरदराज से आए तमाम लोगों को वापस लौटना पड़ा। हालांकि 11 बजे वैक्सीन की खेप पहुंचने पर दोबारा टीकाकारण शुरू हुआ।
लोहिया अस्पताल में रोज सुबह 8 बजे से ही वैक्सीन काउंटर पर पंजीकरण का काम शुरू हो जाता है। बुधवार को वैक्सीन न होने की वजह से कर्मचारी इधर-उधर बैठे रहे। पंजीकरण कक्ष में तमाम लोग पूछकर लौट गए। ड्यूटी कर्मचारियों ने जब सीएमओ दफ्तर में पता किया, तो बताया गया कि शमसाबाद से वैक्सीन मंगवाई जा रही है।
राजेपुर, अमृतपुर से आईं महिलाओं और युवकों ने बताया कि वह सिर्फ वैक्सीन लगवाने ही आए थे। मगर वापस लौटना पड़ा। दिन में करीब 11 बजे वैक्सीन पहुंचने पर पंजीकरण शुरू कराया गया। इस दौरान लंबी कतारें लगी रहीं। पुरुष अस्पताल काउंटर पर 190 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा ने बताया कि वैक्सीन खत्म होने पर शमसाबाद से लोहिया मंगवाई गई थी। कल के लिए भी मंगवाई गई है।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वरिष्ठ नागरिकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का प्राथमिकता से पर्चा बनाने और पहले इलाज करने की व्यवस्था लोहिया अस्पताल में खत्म हो गई है। वृद्धजनों को लिए बनीअलग खिड़की भी बंद कर दी गई है। यही नहीं अब लाल रंग का पर्चा भी नहीं बनाया जाता। लिहाजा बुजुर्गों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है।
लोहिया अस्पताल की ओपीडी पर्चा काउंटर पर अलग से बुजुर्गों के लिए खिड़की बनाई गई थी। इसमें लाल रंग का पर्चा बनाने की व्यवस्था की गई थी। मगर यह व्यवस्था सालों से बंद है। फतेहगढ़ कुटरा कालोनी निवासी 65 वर्षीय सुनीता ने बताया कि पौन घंटे से लाइन में लगे थे। कई महिलाएं आगे लगकर पर्चा बनवा लेती हैं। लाइन आगे बढ़ नहीं रही है। कन्नौज के फिरोजपुर कटरी की रामकली (69) बुखार से पीड़ित थीं। बताया कि बुखार की वजह से खड़ी नहीं हो पा रही हैं, लिहाजा जमीन पर ही बैठ गईं। इसी तरह शहर के राजीव गांधी नगर की निर्मला मिश्रा (65) भी पर्चा बनवाने के लिए परेशान दिखीं।
‘स्टाफ की कमी है। एक स्टाफ कोरोना वैक्सीन और एक कोरोना जांच में लगा हुआ हैै। इसीलिए काउंटर नियमित नहीं चल पा रहा है। जो स्टाफ काम कर रहा है, उसे कोई वरिष्ठजन दिखता है, तो पहले पर्चा बनवा देता है।’
- विवेक, प्रभारी, ओपीडी पर्चा काउंटर
‘वरिष्ठजनों का काउंटर बंद है, यह संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है, तो कल ही उसे खुलवाने की व्यवस्था करूंगा। वरिष्ठजनों को सहूलियत दी जाएगी।’
-वीके दुबे, प्रभारी सीएमएस,लोहिया पुरुष अस्पताल।