फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thunders and accountants instructed to suspend

कानूनगो व लेखपाल को सस्पेंड करने के निर्देश

Tue, 07 Jul 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 07 Jul 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Thunders and accountants instructed to suspend
अमृतपुर तहसील दिवस में जिलाधिकारी ने पैमाइश में सुविधा शुल्क मांगे जाने
विज्ञापन
की शिकायत पर लेखपाल और कानूनगो को निलंबित करने के निर्देश एसडीएम को दिए। इससे पहले उन्होंने तहसील में पौधरोपण भी किया। 75 प्रार्थना पत्रों में से 15 का निस्तारण किया गया। उधर, सदर में आयोजित तहसील दिवस में एकल खिड़की व्यवस्था लोगों के लिए मुसीबत बन गई। घंटों फरियादी हाथ में प्रार्थना पत्र लिए कतार में खड़े रहे। इसके बावजूद बगैर पंजीकरण किए फरियादियों को चलता

कर दिया गया। तहसील दिवस में 74 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से 7 का निस्तारण कर दिया गया। अमृतपुर तहसील में जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने मंगलवार को फरियादियों की समस्याएं सुनीं। किसान नरेश चंद्र ने शिकायत की कि लेखपाल मनोज दीक्षित और कानूनगो शिवमंगल सिंह खेत की पैमाइश के नाम पर सुविधा शुल्क मांग रहे हैं। डीएम ने एसडीएम अमृतपुर को निर्देश दिए कि लेखपाल और कानूनगो को निलंबित किया जाए। किराचन के ग्रामीणों ने वितरण

अधिकारी के खिलाफ राशन वितरण में धांधली की शिकायत की। इस पर डीएम ने वितरण अधिकारी लेखपाल विकास दीक्षित के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए। तहसील के नाविकों ने पिछले साल का नाव का किराया मांगा। इस पर डीएम ने तहसीलदार अमृतपुर को तुरंत भुगतान कराने को कहा। प्रधान शशिप्रभा ने तालाब से कब्जा हटवाने, दारापुर के शिवनाथ ने रास्ते से जलभराव की समस्या दूर करने, बली पट्टी रानीगांव के चंद्रप्रकाश और रामनिवास ने

नाली-खड़ंजा बनवाने और सुरेंद्र पाल निवासी अमृतपुर ने झूलते बिजली के तारों को बदलवाने की मांग की है। इससे पहले जिलाधिकारी ने तहसील में पौधरोपण भी किया। तहसील दिवस में 75 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से 15 का निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर एसपी विजय यादव, सीएमओ डा. राकेश कुमार, सीडीओ एसएन शुक्ल, डीएसओ हिमांशुदत्त द्विवेदी, बीएसए योगराज सिंह, डीआईओएस भगवत पटेल और तहसीलदार आरपी चौधरी आदि मौजूद रहे।

उधर, सदर तहसील दिवस में भारी संख्या में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। पंजीकरण काउंटर पर लंबी लाइन लग गई। घंटों लाइन में खड़े होने के बावजूद दोपहर करीब 1.30 बजे देहात व शहरी इलाकों से आए लोगों के प्रार्थना पत्र बगैर पंजीकरण किए जमा कर लिए गए। कई लोग पंजीकरण के लिए लिपिक से भिड़ गए। उप जिलाधिकारी सदर सुनील वर्मा ने लेखपाल से प्रार्थना पत्र जमा करवाए। उन्होंने बगैर पंजीकरण के फरियादियों की समस्याएं सुनीं। दर्जनों लोग बिना समस्या बताए

लौट गए। मुन्ने खां, चंद्रपाल, कृपाल सिंह ने शिकायत की कि सरैया गांव के वोट न्यामतपुर में जोड़े गए हैं। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए। छावनी के रहने वाले नफीस आलम खां ने कहा कि मोहल्ले में उनका मकान क्षतिग्रस्त है। उन्होंने मकान गिरवाने की मांग की। जयनरायन वर्मा रोड निवासी मोहम्मद नसीम ने नौकरी बहाल करने की फरियाद लगाई। महावीरगंज के संजय चावला ने मोहल्ले में खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराने की मांग की। कटरी भीमपुर के पन्नालाल और

भैयालाल ने पट्टा की भूमि पर कब्जा दिलाने और सुभाषनगर के प्रशांत सक्सेना ने रकाबगंज खुर्द के कोटेदार की अनियमितताओं की शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान 74 शिकायतों में 7 का ही निस्तारण किया जा सका।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार  एडीएम मनोज सिंहल की अध्यक्षता में तहसील दिवस में 113 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से 13 को मौके पर राहत मिल सकी। ग्राम सहाबगंज के ग्रामीण ओमवीर सिंह, शिवपाल सिंह,

शिशुपाल सिंह ने फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की। नीबलपुर के सर्वेश ने दबंगों पर मारपीटकर जेवर लूटने का आरोप लगाया। अलमापुर की सूरजा देवी पति की मृत्यु के बाद पारिवारिक लाभ दिलाने की मांग की। इस दौरान एसडीएम बीडी वर्मा, एएसपी आरबी चौरसिया, तहसीलदार विनोद जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed