{"_id":"61a710e5c9b5610a00270f0b","slug":"three-trapped-in-withdrawing-money-from-farmer-s-account-farrukhabad-news-knp666980389","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के खाते से रुपये निकालने में तीन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के खाते से रुपये निकालने में तीन फंसे
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। झांसा देखकर किसान के खाते से 10 हजार रुपये निकलने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया है। एक आरोपी एटा जिले का रहने वाला है। पुलिस अभी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है।
मऊदरवाजा थाने के गांव बिलावलपुर निवासी मुन्नालाल 27 नवंबर को खेत पर बैठे थे। बाइक से पहुंचे तीन युवकों ने खुद को बैंक कर्मी बताया। सरकार की ओर से दिए जा रहे रुपये खाते में चेक करने की बात कहकर मुन्नालाल से आधार कार्ड का नंबर पूछा। इसके बाद मशीन में अंगूठा लगवा लिया। फिर अंगूठा सही न लगने की बात कहकर चले गए।
खेत पहुंचे नाती मनफूल को मुन्नालाल ने जानकारी दी। शक होेने पर उसने जन सेवा केंद्र पर जाकर खाता चेक किया। खाते से 10 हजार रुपये ट्रांसफर हो चुके थे। मुन्ना लाल की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। सोमवार देर शाम को पुलिस एटा, नवाबगंज व मोहल्ला रकाबगंज से कुछ युवकों को उठाया था। इसके बाद सतेंद्र राजपूत निवासी नगला धोबियन, इंद्रेश यादव निवासी नगला मन थाना नवाबगंज, देवेंद्र यादव निवासी जिटौरा थाना जसरथपुर एटा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अक्तूबर में एक और किसान से हुई थी धोखाधड़ी
शहर के मोहल्ला रमन्ना गुलजारबाग निवासी रामस्वरूप के खाते से बाइक सवार युवकों ने 25 अक्तूबर को 10 हजार रुपये निकाल लिए थे। पुलिस को इसकी भी शिकायत की गई थी। पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। अब पुलिस इस मामले का भी खुलासा कर सकती है।