{"_id":"59f4ce064f1c1b76678b7e3a","slug":"three-players-win-gold-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Three players win gold medal
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद। हरदोई में पिछले सप्ताह खेली गई स्टेट चैंपियनशिप में जिले के तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण और दो ने कांस्य पदक जीते। इनमें दो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
चैंपियनशिप प्रतियोगिता में सात खिलाड़ियों ने भाग लिया था। पांच खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक हासिल किए। बालिकाओं के सीनियर वर्ग 48 किलो भारवर्ग में सोनल राठौर ने स्वर्ण, 44 किलो भारवर्ग में दिव्यांशी कटियार ने कांस्य पदक जीता। जूनियर बालक वर्ग की 55 किलो भारवर्ग स्पर्धा में आलोक यादव व 50 किलो भारवर्ग में विनय कुशवाहा ने भी स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
जूनियर वर्ग के 50 किलोग्राम भारवर्ग में रवी यादव ने कांस्य पर कब्जा किया। विकास यादव और अभिषेक तिवारी ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन पदक की दौड़ में पिछड़ गए। टीम की कोच व शैम्बो एसोसिएशन की जिला सचिव शिवानी झा ने बताया कि आलोक और विनय का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।