फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three-phase meter with 64 thousand fine mess adze

थ्रीफेस मीटर गड़बड़ी पर 64 हजार जुर्माना बसूला

Thu, 16 Jun 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /फर्रुखाबाद Updated Thu, 16 Jun 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Three-phase meter with 64 thousand fine mess adze
फोटो फाइल - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली के मोहल्ला महावीर गंज निवासी सत्येंद्र कुमार मिश्र की पत्नी विट्टोदेवी के नाम से 10 किलोवाट का कनेक्शन था। इनका मीटर खराब होने के कारण इसी साल 16 अप्रैल को बदल कर दूसरा लगाया गया था। मंगलवार की रात अवर अभियंता को सूचना मिली की एक गाड़ी से कुछ लोग आए और विट्टोदेवी के मीटर से छेड़छाड़ कर रहे है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर बुधवार को एसडीओ शैलेंद्र सिंह कटियार, अवर अभियंता अमित शर्मा और जेई मीटर अमित कुमार ने टीम के साथ विट्टो देवी के घर छापा मारा और  मीटर को संट होने की आशंका में सील कर दिया। उपभोक्ता के सामने गुरुवार विभाग में मीटर खोल कर जांच की गई। जेई मीटर अमित ने बताया कि थ्री फेस मीटर में संट नहीं था।
विज्ञापन


लेकिन बड़ी सफाई से एक छेंद कर थ्रीफेस के तारों में से एक फेस के तार को काट दिया गया। इससे उपभोक्ता को बिजली पूरी मिलती रहती है। लेेकिन मीटर धीमा चलता है। जितनी बिजली खपत के अनुसार रीडिंग नहीं आती है। इस कारण उपभोक्ता पर 64006 रुपये जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीटर में गड़बड़ी करने वाला गिरोह सक्रिय
उपभोक्ताओं को गुमराह कर मीटर में संट लगाने और थ्रीफेस मीटर में एक फेस का तार काटने वाला गिरोह जिले में सक्रिय है। इस गिरोह के सदस्य इस खेल के बदले उपभोक्ताओं से मोटी रकम वसूल करते है। जानकारी मिलने पर महकमे के अधिकारी भी अलर्ट हो गए हैं।

एसडीओ शैलेंद्र सिंह कटियार ने बताया कि यदि ऐसा कोई गैंग सक्रिय है तो उसे जल्द पकड़वाया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed