फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three people from Mumbai were sent to isolation ward

कोरोना पॉजिटिव के साथ मुंबई से आए तीन लोग आइसोलेशन वार्ड भेजे गए

Sat, 09 May 2020 09:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Three people from Mumbai were sent to isolation ward
मुंबई से आए तीन लोग आइसोलेशन वार्ड भेजे गए
विज्ञापन

कमालगंज। 7 मई को रात करीब 8 बजे मुंबई से आए टेंपो से राजेपुर सरायमेदा में एक महिला सहित तीन लोग आए थे। इसी टेंपो से शमसाबाद का युवक भी आया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही डीपीआरओ अमित त्यागी, एडीओ आलोक दुबे आदि राजेपुर गांव पहुंचे। मुंबई से आए तीनों लोगों को एंबुलेंस से मिशन अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड भिजवाया गया।
दुकानें बंद कराकर गांव को सैनिटाइज कराया गया। जिस टेंपों से ये लोग आए हैं वह राजेपुर गांव में ही खड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों लोग 7 मई की शाम को उसी टेंपो से सीएचसी कमालगंज जांच कराने गए थे। डीएम मानवेंद्र सिंह व एसपी डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने शाम को राजेपुर सरायमेदा गांव पहुंचकर तीनों लोगों के मकान के पास की दोनों गलियों को सील करा दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह को गली के बाहर पुलिस तैनात करने को कहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम को जानकारी दी कि गांव के पंचायतघर के पीछे वाले मोहल्ले में एक अन्य युवक मुंबई से शुक्रवार रात आया था। वह बुखार में पड़ा है। अभी तक अस्पताल नहीं गया। इस पर एंबुलेंस बुलवाकर उसे अस्पताल भेजने के लिए निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमालगंज क्षेत्र में 20 से अधिक टेंपों आए
राजेपुर सरायमेदा के कई ग्रामीणों ने बताया कि मुंबई व अन्य प्रदेशों से राजेपुर, सरफाबाद, जरारी व अन्य गांव में करीब 20 से अधिक टेंपो से लोग आए हैं। जरारी गांव में बीते दो दिन पूर्व करीब चार ट्रक से 200 से अधिक लोगों के आने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed