फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three new power substations will be built in the city with Rs 18 crore

Farrukhabad News: 18 करोड़ से शहर में बनेंगे तीन नए बिजली उपकेंद्र

Sat, 03 May 2025 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Three new power substations will be built in the city with Rs 18 crore
फर्रुखाबाद। गर्मी में होने वाली बिजली की किल्लत को समाप्त करने के लिए शहर में जल्द ही तीन नए बिजलीघर बनेंगे। तीनों उपकेंद्रों के निर्माण में लगभग 18 करोड़ का बजट खर्च होने का अनुमान है। दो उपकेंद्रों के लिए तो जमीन भी मिल गई है। तीसरे उपकेंद्र के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। तीन नए उपकेंद्रों के बनने से शहरवासियों को ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


शहर में 33/11 केवीए ठंडी सड़क, लकूला, पांचाल घाट समेत आठ उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति की जाती है। मगर शहर की आबादी लगातार बढ़ने से उपकेंद्र ओवरलोड होने लगते हैं। गर्मी में सबसे ज्यादा ओवरलोडिंग की समस्या होती है। इससे ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। इस समस्या से निजात के लिए विभाग ने वर्ष 2025-26 में बिजनेस प्लान के तहत शहर में 33/11 केवीए के तीन नए उपकेंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। एक उपकेंद्र के निर्माण में लगभग छह करोड़ की लागत आएगी। जसमई व सेंट्रल जेल तिराहे पर बनने वाले उपकेंद्र के लिए जमीन मिल गई है। अमेठी कोहना में उपकेंद्र के लिए जमीन देखी जा रही है।
विज्ञापन



यहां बनेंगे नए उपकेंद्र
1-जसमई तिराहा।
2-सेंट्रल जेल तिराहा।
3-अमेठी कोहना।
-----------------------




नए बिजली घर बनने से करीब 10 लाख लोगों को लाभ



फर्रुखाबाद। जसमई तिराहा, सेंट्रल जेल तिराहा और अमेठी कोहना में तीन नए बिजली घर बनने से करीब दस लाख आबादी को लाभ मिलेगा। तीनों उपकेंद्र बनने के बाद इनसे लगभग एक सैकड़ा से ज्यादा मोहल्लों को जोड़कर उन्हें आपूर्ति दी जाएगी। इससे शहर व शहर से जुटे ग्रामीण क्षेत्रों की लगभग दस लाख से ज्यादा आबादी को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी। गर्मियों में उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग व ट्रिपिंग की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन





जसमई तिराहा, सेंट्रल जेल तिराहा व अमेठी कोहना में 33/11 केवीए के उपकेंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। बिजनेस प्लान के तहत यह उपकेंद्र बनाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने जसमई तिराहा व सेंट्रल जेल तिराहा पर उपकेंद्र निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करा दी है। अमेठी कोहना में जमीन देखी जा रही है। तीनों उपकेंद्रों पर करीब 15 से 18 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। -बृजभान सिंह, अधिशासी अभियंता, शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed