फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three killed in accidents , many wounded

हादसों में तीन की मौत, कई जख्मी

Fri, 14 Aug 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 14 Aug 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Three killed in accidents , many wounded
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
हो गई। कंपिल में हुए हादसे में मरी महिला का शव परिजनों के कहने पर बिना पोस्टमार्टम के उन्हें सौंप दिया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला हरदोई थाना लोनार के गांव बाजपुर नकटोरा निवासी मुनेश्वर शर्मा पत्नी मुन्नी देवी के साथ पांच दिन पहले अपने

दामाद मुकेश शर्मा निवासी शेराखार थाना राजेपुर आए थे। शुक्रवार की सुबह दंपति टाटा मैजिक से घर लौट रहे थे। इसमें एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे। रामगंगा पुल से उतरते समय अचानक गाड़ी का पट्टा टूट गया। इससे बेकाबू मैजिक गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में दंपति समेत अधिकांश लोग घायल हो गए। उधर से निकल रहे लोगों ने वाहन में फंसे

यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर एंबुलेंस सभी घायलों को पहले अल्हागंज अस्पताल ले गई। हालत गंभीर होने पर इन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टर ने मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में मुनेश्वर शर्मा के साथ ही जिला शाहजहांपुर थाना अल्हागंज के गांव भुड़िया रघुनाथपुर निवासी हेल्पर गुड्डू, थाना कांठ के गांव रामनगर निवासी

जनकपाल, इनके भतीजे अर्जनपाल, बांसमंडी निवासी विनोद कुमार, थाना पाली के गांव हसनापुर निवासी हंसराज घायल हुए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेल्पर ने बताया पट्टा टूट जाने से वाहन पलट गया। उधर, जिला कासगंज थाना गंजडुंडवारा के गांव नगला कोठी निवासी राधेश्याम रिश्तेदार जितेंद्र के साथ बाइक से जा रहे थे। शुकरुल्लापुर रेलवे

क्रासिंग के पास सामने से आ रहे मऊदरवाजा के चीनीग्राम निवासी वसीम की बाइक से इनकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों चालक घायल हो गए। इनको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं थाना कमालगंज के गांव नगरिया देवधारापुर निवासी सतीश याकूतगंज से काम करने के बाद लौट रहे थे। सामने से आ रहे वाहन को बचाने में बाइक फिसल

गई। इससे वह घायल हो गए। वहीं जिला हरदोई थाना हरपालपुर के गांव कुड़हा निवासी मेवाराम साइकिल से पांचाल घाट आए थे। यहां पर वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कंपिल प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को गांव लखनपुर से टेंपो चालक सवारियां भरकर कंपिल जा रहा था। कायमगंज रोड

स्थित हांडा एजेंसी के पास खुदी पड़ी सड़क पर तेज रफ्तार टेंपो पलट गया। इसके नीचे सवारियां दब गईं। चालक टेंपो छोड़कर मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने दबी सवारियों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में होमगार्ड सनोज कुमार निवासी रुटौल, रामबिटोली देवी (50) पत्नी जोगराज राठौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। रामबिटोली के जेठ रवेंद्र सिंह और जेठानी

भाग्यवती के अलावा आधा दर्जन से ज्यादा सवारियां चुटहिल हो गईं। सनोज और रामबिटोली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लाया गया। यहां होमगार्ड को भर्ती कर लिया गया। रामबिटोली को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वह टेंपो को कब्जे में कर थाने ले गई। मृतका के पुत्र अतुल और राकेश भी

अस्पताल पहुंच गए। परिजनों के कहने पर पुलिस ने बगैर पंचनामा भरे उन्हें महिला का शव सौंप दिया। मृतका के पुत्र अतुल ने बताया कि मां रामबिटोली ताऊ रवेंद्र के साथ गांव सिढ़पुरा में रहने वाली बुआ रामबेटी के यहां टेंपो पर बैठकर जा रही थीं। इसी दौरान हादसा हो गया।

मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गांव दाऊदपुर निवासी आदेश कुमार अपने भाई रमेशचंद्र के साथ गुरुवार रात करीब 9 बजे टेंपो पर सवार होकर घर लौट रहा था। धीरपुर पखना रोड पर नीलगाय आने से टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में आदेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई ललित कुमार ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

उधर, रामभरोसे यादव (65) निवासी नगला खटा जिला मैनपुरी बाइक से शुक्रवार को दुर्गुपुर जा रहे थे। करनपुर गांव के पास अज्ञात बोलेरो की टक्कर से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed