फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three deaths in the same family turned happiness into sorrow

Farrukhabad News: एक ही परिवार में तीन मौतों से गम में बदलीं खुशियां

Tue, 26 Aug 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 26 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Three deaths in the same family turned happiness into sorrow
मोहम्मदाबाद। एक ही परिवार में तीन मौतों से कुछ ही देर में जुड़वा बच्चे होने की खुशियां गम में तब्दील हो गईं। एक साथ तीन-तीन शव पहुंचने पर शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी इमरान की गर्भवती पत्नी मुस्कान (22) को परिजनों ने मंगलवार को बघार स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। अस्पताल में मुस्कान ने दो बच्चों को जन्म दिया। इस दौरान मुस्कान की मौत हो गई। कुछ देर बाद उनके एक नवजात शिशु ने भी दम तोड़ दिया। मुस्कान की बुआ सुनीता (50) पत्नी नसीम रोडवेज बस से बघार स्थित अस्पताल आई थीं। बस से उतरते समय वे गिर पड़ीं। सिर में गंभीर चोट लगने पर बघार पुलिस ने उन्हें लोहिया अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर परिजन भी लोहिया अस्पताल पहुंच गए। लोहिया अस्पताल से सुनीता को हायर सेंटर सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में सुनीता ने दम तोड़ दिया। परिजन तीनों के शव लेकर घर पहुंचे तो मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन रोने-बिलखने लगे। नसीम ने बताया कि पत्नी सुनीता भतीजी मुस्कान को देखने रोडवेज बस से अस्पताल गई थी। उतरते समय गिरकर घायल हो गई। मृतक के चार पुत्र व छह पुत्रियां हैं। तीन पुत्रियों व तीन पुत्रों की शादी हो गई है। नसीम गल्ला मंडी में पल्लेदारी करते हैं। इमरान ने बताया कि दस माह पहले उसकी शादी मुस्कान से हुई थी। पत्नी की पहली डिलवरी थी। ऑपरेशन से जुड़वा बच्चों को मुस्कान ने जन्म दिया। इस दौरान मुस्कान व एक बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed