फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thousands of losses in three homes from the spark of the stove

चूल्हे की चिंगारी से तीन घरों में हजारों का नुकसान

Fri, 28 Apr 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Fri, 28 Apr 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Thousands of losses in three homes from the spark of the stove
आग से जले सामान को देखती भीड़। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लगने से तीन घरों का हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। महिला ने जैसे तैसे बालक को बचाया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर से ही लौट आई।

थाना क्षेत्र के गांव निशान नगला निवासी वीरेंद्र कुमार की पत्नी घन देवी ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसने चूल्हे पर चाय बनाने को रखी थी। इससे उठी चिंगारी से आग लग गई। उसका चार बर्षीय बेटा देव भी छप्पर में ही सो रहा था। अचानक आग की लपटें उठती देख वह चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर आस-पास के लोग आ गए।
विज्ञापन


देखते ही देखते लपटें उठने लगी पड़ोसियों ने जैसे तैसे बालक को छप्पर से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने हैंडपंप के पानी से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने सूचना स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।  रास्ता संकरा होने का कारण वहां पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर कमालगंज-कानपुर मुख्यमार्ग पर भटपुरा क्रासिंग के पास खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरेंद्र के साथ-साथ धर्मवीर और सोनतारा का हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed