{"_id":"57a618c04f1c1b8f3a2b98fc","slug":"thousands-of-goods-across-four-khokhon","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार खोखों से हजारों का माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार खोखों से हजारों का माल पार
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Sat, 06 Aug 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
पैसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास चौकी के सामने स्थित चोरोें ने चार खोखों को तोड़कर चोर हजारों का माल और नगदी पार कर दिए। चौकी के सामने चोरी होने से दुकानदारों में आक्रोश है।
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर गुमटी निवासी प्रेमकिशोर का आवास विकास चौकी के सामने गुटखा, सिगरेट का खोखा रखा है। चोर शुक्रवार की रात खोखे के पीछे की लकड़ियों को निकाल कर अंदर आ गए। यहां से चोरों ने सिगरेट, गुटखा और अन्य सामान निकाल लिया। इसके साथ कुछ नगदी भी उठा ले गए।
इसके पास में ही मिशन कंपाउंड निवासी सुशील कुमार का खोखा रखा हुआ है। इससे भी सैंपू, तेल, बिस्किट के अलावा रेजगारी निकाल ले गए। इसके बाद चोरों ने कुछ दूरी पर ब्लाक कंपाउंड निवासी ब्रजेश यादव के से नगदी और सामान चोरी कर ले गए। मोहल्ला खटकपुरा निवासी गुड्डू खां की गोश्त के खोखे को तोड़ कर छुरी और अन्य सामान निकाल ले गए। शनिवार की सुबह जब दुकानदारों को इसकी जानकारी हुई तो वह लोग हैरान हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। सुशील ने बताया कि 20 दिन पहले भी उसकी दुकान से चोरी की वारदात हो चुकी थी। एक ही रात में चार खोखों के टूट जाने से दुकानदार आक्रोशित थे। उनका कहना था कि चौकी के सामने चोरी की घटना होना बड़ी बात है।