फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thousands of arms raised by the people of the country's goodness

मुल्क की सलामती की दुआ को उठे हजारों हाथ

Sat, 24 Jun 2017 12:02 AM IST
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Updated Sat, 24 Jun 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Thousands of arms raised by the people of the country's goodness
जामा मस्जिद के बाहर नेहरू रोड मुख्यमार्ग पर नमाज अदा करते अकीदतमंद। - फोटो : amarujala
फर्रुखाबाद। रमजान के आखिरी जुमे पर जामा मस्जिद समेत जिले की सभी मस्जिदों में अलविदा की नमाज अमन के माहौल में अदा की गई। इस दौरान मुल्क की सलामती और खुशहाली के लिए हजारों लोगों ने दुआएं कीं।  
विज्ञापन


रहमत व बरकत के महीने रमजान के आखिरी जुमे पर मुसलमानों ने अलविदा की नमाज अदा की। अजान की आवाज गूंजने से पहले ही लोग मस्जिदों में पहुंचने लगे। सर्वाधिक लोग घुमना स्थित जामा मस्जिद पहुंचे। मस्जिद की छत व परिसर भरने के बाद मस्जिद प्रबंध समिति ने सड़क पर नमाज अदा करने की व्यवस्था करवाई।
विज्ञापन


नमाज से पहले पेश इमाम मौलाना मोअज्जम अली ने रमजान के रोजों की फजीलत बयां की। कहा कि नेक इंसान बनकर मुसलमान ईमान की रोशनी फैलाएं। रमजान के जो दिन शेष बचे हैं, उनमें अपने गुनाहों से तौबा कर लो। इस्लाम में महिलाओं का दर्जा बुलंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहगढ़ स्थित जामा मस्जिद में मौलाना अब्दुल रब आलिम, खेतवाली मस्जिद में मौलाना जहूर आलम, मस्जिद काजी साहब में हाफिज हारुन, दरगाह हुसैनिया मुजीबिया में शाह फसीह मुजीबी, नखास स्थित रहमानी मस्जिद में हाफिज मुम्ताज, शमसेर खानी मस्जिद में हाफिज मुनव्वर, टाउनहाल मस्जिद में हाफिज नफीस अहमद और सुनहरी मस्जिद में मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली की इमामत में नमाज अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्र व अन्य अधिकारी मौके पर डटे रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed