{"_id":"68b1fb9a419437a41b05d3bc","slug":"this-is-a-difficult-time-pray-to-allah-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107218-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: यह मुश्किल वक्त है, अल्लाह से दुआएं मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: यह मुश्किल वक्त है, अल्लाह से दुआएं मांगें
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खानकाह बुर्राकिया के सज्जादानशीन मौलाना अजीजुल हक गालिब ने कहा कि सब्र का दामन थामे रहें। जो मुश्किल वक्त आया है इसे खत्म करने के लिए अल्लाह से दुआएं मांगें।
शहर की रकाबगंज तिराहा स्थित मस्जिद जान अली में जश्ने इब्तिदा हरम शरीफ का धार्मिक आयोजन हुआ। इसमें आए शेखपुर की खानकाह बुर्राकिया के सज्जादानशीन मौलाना अजीजुल हक गालिब कहा कि सब्र का फल अच्छा होता है। लिहाजा हम सबको दुआओं का एहतेमाम करना चाहिए। उन्होंने जुमे की नमाज में नमाजियों से अपील की कि मस्जिद में काम के लिए लोग ज्यादा सहयोग दें। उन्होंने मुल्क के सलामती अमन-चैन की दुआ मांगी।
मस्जिद के सचिव हाजी बिलाल अहमद और कमेटी के लोगों ने खानकाह बुर्राकिया के सज्जादानशीन मौलाना अजीजुल हक गालिब का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। यहां पर शहर काजी सैय्यद मुताहिर अली, कारी मुख्तार आलम कादरी, हाफिस रियाल, जाकिर खान, मेराज अली, आफताब आलम, नाजिम अली आदि रहे।