फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thieves opened fire when chased, villagers narrowly escape

Farrukhabad News: पीछा करने पर चोरों ने किया फायर, ग्रामीण बाल-बाल बचे

Sat, 30 Aug 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Thieves opened fire when chased, villagers narrowly escape
मोहम्मदाबाद। पीछा करने पर चोरों ने ग्रामीणों पर फायर कर दिया। इससे ग्रामीण बाल-बाल बच गए। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों ने घटना की कोई सूचना नहीं दी।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर में गुरुवार रात करीब दो बजे चोरों ने अनिल चंदेल के घर की कुंडी बाहर से बंद कर दी। संजीव शुक्ला के दरवाजे पर धक्का मारा। चोरों ने धमकाते हुए गेट खोलने को कहा। संजीव ने गेट नहीं खोला। इसके साथ ही चोरों ने वैभव शुक्ला, वासुदेव शर्मा, हामिद खान, खुर्शीद व रामकुमार शर्मा के मकान के पीछे खेत में भी चोरों की हलचल रही। शोर-शराबा पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेतों की ओर पहुंचे तो चोरों ने फायर कर दिया। इससे भीड़ आगे नहीं बढ़ी। अंधेरे का लाभ उठाकर चोर भाग गए।


घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। वैभव शुक्ला ने चोरों से भयभीत होकर खेत किनारे बने मकान से गांव के बीच स्थित मकान में अपना सामान रखवाया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि चोरों के आने व फायर करने की कोई सूचना ग्रामीणों ने नहीं दी। फिर भी मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed