{"_id":"96fc0ba61ccb5a965b10600561932240","slug":"then-three-hundred-villages-disilluminato-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर तीन सौ गांवों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर तीन सौ गांवों की बत्ती गुल
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन की ओसीबी खराब होने से फिर से तीन सौ गांवोें आपूर्ति गुल हो गई। इससे किसानों को खेतों में पानी लगाने में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र के टाउन, रूरल, अटसैनी और सिरमौरा फीडर एक इनकमिंग मशीन से चलते हैं। इन फीडरों से लगभग 300 गांवों को बिजली सप्लाई होती है। गुरुवार की सुबह हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से इन फीडरों की इनकमिंग खराब हो गई।
विज्ञापन
अवर अभियंता ने इनकमिंग मशीन की मरम्मत कराने का काम शुरू कराया। दोपहर बाद मशीन सही होने पर कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति दी गई। गुरुवार को यह मशीन दूसरी बार खराब हुई। इससे 300 गांवों में फिर से बिजली संकट बन गया।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम को इनकमिंग मशीन खराब और जगह जगह तार टूटने से तीन गांवों की रात भर बिजली गायब रही। बिजली न आने से किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।