फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Then Daigat broken bridge , traffic stalled

फिर टूटा ढाईघाट पुल, आवागमन ठप

Tue, 13 Jan 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 13 Jan 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Then Daigat broken bridge , traffic stalled
ढाईघाट पर दूसरी धार पर बने पीपा का पुल ट्रैक्टर के चलते तोड़ना पड़ा। हुआ
विज्ञापन
यूं कि करीब एक सप्ताह से पुल का एक पटरा उठा था। मंगलवार को गुजर रहे ट्रैक्टर में पटरा फंस गया, जिससे वह पूरा उखड़ गया। पीडब्लूडी की ओर से जब पटरा ठीक करवाया गया तो 40 पटरे और उखाड़ने पड़े। इससे एक तिहाई पुल को तोड़ना पड़ा। पुल टूटे होने के चलते आवागमन ठप हो गया। नाव से लोग आवागमन करने को मजबूर हुए।

पीडब्लूडी के एई ने बताया कि देर रात तक पुल ठीक कर दिया जाएगा। ढाईघाट दूसरी धार पर बने पीपा के पुल का एक पटरा करीब एक सप्ताह से उठा हुआ था। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे पुल से ट्रैक्टर गुजरा तो तखता ट्रैक्टर में फंस कर उखड़ गया।  सूचना मिलने पर पीडब्लूडी के एई महिपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मजदूरों को लगाकर तख्ता ठीक करवाना शुरू किया। इस दौरान 40 तख्ते और निकल गए।

इससे पुल का एक तिहाई हिस्सा टूट गया और आवागमन ठप हो गया। नाव से लोगों ने गंगा पार की।  संतों में इस बात का रोष था कि करीब एक सप्ताह पहले उन्होंने मेला का जायजा लेने आए कायमगंज एसडीएम से पुल का तखता ठीक कराने की मांग की थी लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। बुधवार को मकर संक्रांति पर्व पर विशेष स्नान है। ऐसे में हजारों श्रद्घालु गंगा नहाने आएंगे। उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस संबंध में एई महिपाल सिंह ने बताया कि देर रात तक पुल के सही होने की उम्मीद है।

पुल ठीक न होने से संतों में रोष
कासिमपुर तराई में दूसरी धार पर बने पीपा के पुल में जगह-जगह करीब एक-एक मीटर का गैप है। इसे ठीक न किए जाने से संतों में रोष है। सर्वदानंद, रामानंद, महावीरदास, विश्वानंद, राधाकृष्ण, बाबा रामगिरि और मौनी बाबा का कहना है कि एक सप्ताह से पुल के गैप को ठीक करवाने की मांग कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed