फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Theft of millions of shop shutter Ucka

दुकान का शटर उचका लाखों की चोरी

Mon, 05 Dec 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Mon, 05 Dec 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने परचून की दुकान का शटर उचका कर लाखों का सामान और नगदी चोरी कर ले गए। चोरी की घटना से दुकानदारों में आक्रोश है। मामले की तहरीर के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव खखटमऊ निवासी दीपू सिंह की निबिया चौराहा दहेलिया रोड पर परचून की दुकान है। चोरों ने रविवार की रात शटर उचका कर अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान के अंदर रखी चीनी की 10 बोरियां, गुटखा की 400 बोरी, बीड़ी की 150 बोरी, 500 सिगरेट के पैकिट के अलावा 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


सोमवार की तड़के जब स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर उचका देखा तो दीपू को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में दीपू मौके पर पहुंच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी। दरोगा गोकुल सिंह ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। इस दौरान दुकानदारों ने बताया कि 26 नवंबर की रात चोरों ने ट्रकों से डीजल चोरी कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 1 दिसंबर की रात चोरों ने ट्रकों से डीजल चोरी कर रहे थे। उसी समय एक को पकड़ लिया। चोर के साथियों ने फायर कर अपने साथी को छुड़ा ले गए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते चोरों ने यह घटना को अंजाम दिया। दुकानदार दीपू ने बताया कि चोर उनके यहां से करीब 3 लाख का सामान चोरी कर ले गए। मामले की तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed