फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Theft in the Pandeshwar Nath Temple

पांडेश्वरनाथ मंदिर में दानपात्र तोड़ चोरी

Mon, 24 Apr 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Mon, 24 Apr 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Theft in the Pandeshwar Nath Temple
पांडेश्वरनाथ मंदिर में जांच पड़ताल करते दरोगा। - फोटो : amarujala
प्राचीन पांडेश्वरनाथ मंदिर के दो दानपात्रों को तोड़कर बीती रात चोर नगदी निकाल ले गए। घटना पर श्रद्धालुओं में आक्रोश दिखाई दिया। शहर के रेलवे रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर पांडेश्वरनाथ में रविवार की रात चोर पीछे के रास्ते अंदर घुस आए और ज्योतिर्लिंग मंदिर के बाहर लगे दो दानपात्रों को तोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उसमें से नगदी निकाल ली। चोरों ने दानपात्र में रखी रेजगारी को नहीं निकाला। केवल नोट ले गए। घटना के बाद चोर मंदिर के पास मुख्य गेट के नजदीक लगे छोटे वाले गेट का ताला तोड़ कर बाहर निकाल गए।
विज्ञापन



सुबह करीब 4:30 बजे कुछ महिलाओं ने मंदिर का दानपात्र टूटे होने की जानकारी वहां काम करने वाले लालाराम को दी। जब चोरी की बात मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को पता चली तो उनमें आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना व्यापारी नेता संजीव मिश्रा बॉबी ने रेलवे रोड चौकी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी रवींद्र सिंह ने घटना की जांच पड़ताल की। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दानपात्र में किसी प्रकार की कोई ऐसे निशान नहीं मिले जिससे यह अंदाजा लगाया जा सके कि इसे तोड़ा गया।


ज्योतिर्लिंग के पुजारी उमेश शर्मा ने इसकी जानकारी कमेटी के सदस्य मनीश मिश्रा, अशोक रस्तोगी को दी। वह लोग भी मंदिर पहुंच गए। सदस्य मनीश मिश्रा ने बताया कि करीब चार महीने से दानपात्र को नहीं खोला गया था। इसमें हजारों रुपये होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed