{"_id":"61520dd78ebc3e08fe5d6fe9","slug":"the-youth-was-robbed-on-the-strength-of-a-firearm-farrukhabad-news-knp6548655169","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर युवक को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर युवक को लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। बरेली-इटावा हाईवे पर युुवक ने बाइक सवार से तमंचे के बल पर तीन हजार रुपये लूट लिए। बाइक से गिरने से वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
शहर के मोहल्ला सातनपुर निवासी राजीव कुमार सोमवार को जनपद मैनुपरी थाना बेवर ससुराल से बाइक से वापस आ रहे थे। बरेली-इटावा हाईवे पर रोहिला चौराहे पर दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। एक युवक ने कहा कि एंबुलेंस खराब हो गई है। किसी एक को बाइक से आगे छोड़ दो। राजीव ने एक युवक को बाइक पर बैठा लिया।
रास्ते में युवक ने राजीव की जेब से रुपये निकालने का प्रयास किया। विरोध करने पर तमंचा लगा दिया और तीन हजार रुपये निकाल कर चलती बाइक से कूद गया। बाइक अनियंत्रित होने से राजीव गिरकर घायल हो गए। युवक मोहम्मदाबाद की ओर भाग गया।
विज्ञापन
राजीव ने लूट की तहरीर दी है। कोतवलाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि जांच की जा रही है।