{"_id":"6807d75da20854654c0326c0","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-105981-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Tue, 22 Apr 2025 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा किनारे बच्चों के खिलौने बेचने वाले युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी। जलालाबाद से लौटी मां ने बेटे को फंदे पर लटका देखा। मौके पर फाेरेंसिक टीम ने जांच की।
शाहजहांपुर जिले के थाना कलान गांव गुगरिया निवासी अर्जुन श्रीवास्तव (30) करीब आठ साल से गंगा किनारे झोपड़ी डालकर मां पुष्पा, पत्नी गुड्डी और पुत्र रोहित के साथ रहता था। वह गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को बच्चों के खिलौने बेचता था।
सोमवार को पत्नी बच्चे के साथ मायके चली गई, जबकि मां जलालाबाद गई थी। दोपहर बाद किसी समय उसने गंगा किनारे झोपड़ी में साड़ी से फंदा लगा लिया। शाम को लौटी मां पुष्पा ने झोपड़ी में फंदे पर लटका देखा, तो चीख निकल गई।
विज्ञापन
मां ने बताया कि उन्होंने हाइवे निर्माण के लिए अपने खेत से मिट्टी उठवाई थी। उसका पैसा आना था। वह जलालाबाद वही देखने गई थी। बहू मायके में गई है।