फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The villagers caught the dragon , forest inspector retrieved

ग्रामीणों ने पकड़ा अजगर, वन दरोगा ने छुड़वाया

Fri, 16 Jan 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 16 Jan 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
The villagers caught the dragon , forest inspector retrieved

ब्लाक क्षेत्र के गांव अमलैया आशानंद में ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद 20 फीट लंबे अजगर को पकड़ लिया। इसकी जानकारी पर पहुंचे वन दरोगा ने अजगर को छुड़वा दिया। इस कारण ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

विज्ञापन


गांव अमलैया आशानंद निवासी रानू गंगवार गुरुवार सुबह अपने खेत में लगे ट्यूबवेल पर गऐ। खेत में अजगर देख रानू गंगवार दंग रह गए।

उन्होंने गांव जाकर अजगर होने की जानकारी दी। गांव के लोग रानू के साथ खेत पर पहुंचे । प्रमोद गंगवार, संजीव गंगवार, ब्रजेश गंगवार, पप्पू गंगवार, झंगड़ी गंगवार और सुनील गंगवार ने अजगर को लकड़ी के सहारे रस्सी से बांध लिया। करीब 20 फीट लंबे अजगर को देख ग्रामीण सहम गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग के दरोगा शमसुद्दीन को दी। दरोगा ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से  अजगर को कुछ दूरी बिल के पास छुड़वा दिया। इस कारण बैरमपुर, करुआपुर, असगरपुर, नगला नान, सुतहड़ी और अमलैया के ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को अजगर को पकड़कर वन में छुड़वाना था। लेकिन दरोगा ने ऐसा नहीं किया। बिल के पास छुड़वा दिया है।

इससे कभी भी कोई घटना घटित हो सकती है। वन विभाग के दरोगा शमसुद्दीन ने बताया कि अजगर को पकड़कर बाहर छुड़वाने की कोेई व्यवस्था नहीं थी। इसलिए उसे छुड़वा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed