{"_id":"c5570f627e0558eb0db6308d058aa70d","slug":"the-use-of-government-buildings-for-campaigning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार के लिए सरकारी इमारतों का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार के लिए सरकारी इमारतों का इस्तेमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। तारीखें तय होने के बाद पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। प्रचार के लिए आचार संहिता को धता बताकर सरकारी इमारतों व संपत्तियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। घर घर दस्तक देने के साथ बैनर, पोस्टर, होर्डिंग में आगे निकलने की होड़ लगी है। चुनाव प्रचार के लिए सरकारी इमारतों या सरकारी संपत्तियों के इस्तेमाल पर रोक है। निजी संपत्तियों पर प्रचार के लिए अनुमित लेना जरूरी होता है। इन नियमों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
कमालगंज इलाके में सरकारी संपत्तियों पर प्रचार दिख रहा है। कमालगंज विकास खंड के रजीपुर चौराहे पर बिजली के पोलों पर प्रचार सामग्री नजर आ रही है। वहीं रजीपुर रेलवे स्टेशन की दीवारों पर भी प्रचार सामग्री लगी है। इसी के साथ प्राइमरी स्कूल, पंचायत घरों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी प्रचार सामग्री लगी है। एईओ श्रवण कुमार ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन