{"_id":"621894047e0b091d555782ebbb9c9ec0","slug":"the-two-hour-class-taught-by-professor-ram-gopal-unity-discipline-lession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे चली क्लास, प्रोफेसर रामगोपाल पढ़ाया एकता, अनुशासन का पाठ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे चली क्लास, प्रोफेसर रामगोपाल पढ़ाया एकता, अनुशासन का पाठ
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 08 Feb 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय महासचिव और कानपुर मंडल प्रभारी प्रो. रामगोपाल यादव ने
विज्ञापन
रविवार को दो घंटे तक पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियाें की क्लास ली।
उन्होंने एकता, अनुशासन व पार्टी की नीतियाें को घर घर पहुंचाने के अलावा
सभी को न्याय दिलाने का पाठ पढ़ाया। सदस्यता बढ़ाने के लिए पार्टी के
संविधान में संशोधन करने की भी संभावनाएं जताईं। इस बीच कभी उनके तेवर नरम
रहे तो कभी गरम। इस दौरान मीडिया को बैठक से दूर रखा गया।
संगठन की समीक्षा बैठक के लिए 80 लोगाें की सूची तैयार की गई थी। कुर्सियाें पर बैठने वालों के नाम पहले से लिखे थे। सूत्रों के अनुसार प्रोफेसर ने सूची को देखकर हाजिरी ली। बैठक कक्ष में यस-सर गूंजता रहा। प्रोफेसर ने सपा मजदूर सभा के अध्यक्ष रंजीत चक की कार्यकारिणी की जांच रिपोर्ट मांगी। सदस्य बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि सदस्य बढ़ाने के लिए पार्टी के संविधान संशोधन पर विचार किया जा सकता है । इस पर पदाधिकारियाें से राय ली जाएगी।
आगाह किया कि पार्टी में गुंडई नहीं होने दी जाएगी। अन्याय का विरोध करें। लोगाें को न्याय दिलाएं। जनप्रतिनिधि संगठन की बैठकाें में मौजूद रहें। संगठन व कार्यकर्ताआें का सहयोग करें। संगठन में अनुशासन व एका रखें। पार्टी का कुनबा बढ़ाएं। अधिकारियाें की शिकायताें पर कहा कि अधिकारी चुनाव जिताते तो पार्टी लोकसभा चुनाव नहीं हारती। अधिकारी ठीक से काम न करें तो लिख कर दें। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
यहां श्रम संविदा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सतीश दीक्षित, विधायक नरेंद्र सिंह यादव, अजीत कठेरिया, जमालुद्दीन सिद्दीकी, सलोवा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, डा. असीम यादव, छोटे सिंह यादव, सुधीर यादव, प्रताप सिंह यादव, उर्मिला यादव, दृगपाल सिंह यादव,असलम शेरखां, रामप्रकाश यादव कल्लू, अजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। प्रोफे सर रामगोपाल यादव सदर विधायक विजय सिंह के बेटे अविनाश की शादी में भी शरीक होने गए।
और चढ़ गए प्रोफेसर के तेवर
जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी सुनकर प्रोफेसर के तेवर चढ़ गए। उन्हाेंने कहा कि बाहर देखकर आएं कि कौन नारे लगा रहा है। इन्हें पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा। इस पर पूर्व जिलाध्यक्ष दलगंजन सिंह ने कहा कि यह भी पार्टी से जुड़े लोग हैं। इनकी बात सुन ली जाए। प्रोफे सर ने कहा कि वह जल्द ही दो दिन के लिए आएंगे। तब सभी की बात सुनेंगे। जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि यह वह लोग हैं जो कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह के कार्यक्रम में भी हंगामा कर चुके हैं। इनके बूथाें पर पांच-पांच वोट भी नहीं मिले।
मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
जिला मीडिया प्रभारी मंदीप यादव ने बताया कि समीक्षा बैठक में गैरहाजिर रहने वालाें से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। प्रोफेसर की क्लास में कई पदाधिकारी नहीं पहुंचे थे।