फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The two candidates for the post of Prime wrangling

प्रधान पद के दो प्रत्याशियों में तकरार

Mon, 23 Nov 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Mon, 23 Nov 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
The two candidates for the post of Prime wrangling

फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत खारबंदी कुइयांबूट में प्रधान पद के चुनाव के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में ब्लाक कार्यालय में एक दूसरे के खिलाफ आपत्ति लगाने पर तकरार हो गई। विवाद होने पर शहर कोतवाली पुलिस ब्लाक कार्यालय पर पहुंची। आरओ ने दोनों प्रत्याशियों को बुलाकर आपत्तियों पर अभिलेख मंगा कर जांच की। जांच के बाद दोनों प्रत्याशियों के पर्चे वैध घोषित किए। देर शाम तक पर्चों की हुई जांच में प्रधान पद के पांच और सदस्य पद के 28 पर्चे खारिज हुए। शेष पर्चों की जांच देर रात तक होती रही।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत खारबंदी कुइयांबूट से प्रधान पद के प्रत्याशी अभय कुमार ने दूसरे प्रधान पद प्रत्याशी सचिन यादव के खिलाफ आरओ को शिकायत दी। इसमें कहा गया कि सचिन यादव मूलत: जनपद इटावा के ब्लाक बसरेहर के गांव कल्यानपुर राहिन/ भदियापुर राहिन के रहने वाले हैं। वहां भी ग्राम पंचायत मतदाता सूची और परिवार रजिस्टर में सचिन यादव का नाम दर्ज हैं। इसकी जानकारी होने पर सचिन यादव ने अभय कुमार ने पर्चे पर आपत्ति लगाते हुए आरओ को शिकायत की।
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि अभय कुमार मूलत: एटा जिले के रहने वाले हैं। वहां की मतदाता सूची में इनका नाम अंकित है। दो जगह मतदाता सूची में नाम अंकित होने के कारण पर्चा निरस्त किया जाए। दोनों प्रत्याशियों ने एक दूसरो को बाहरी बताकर पर्चा निरस्त करने को आपत्ति लगाई। इसको लेकर रविवार को पर्चों की जांच के दौरान शाम करीब सात बजे दोनों प्रत्याशियों के ब्लाक कार्यालय में आमने सामने आने से तकरार हो गई। विवाद होने के कारण समर्थकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को शांत करने आए कर्मचारियों से प्रत्याशियों की नोकझोंक हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर शहर कोतवाल शिममोहन सिंह पुलिस बल के साथ ब्लाक कार्यालय पहुंचे। दोनों प्रत्याशियों को समझाकर शांत किया। आरओ एसके उत्तम ने दोनों प्रत्याशियों को बैठाकर एक दूसरे के खिलाफ लगाई गई आपत्तियों के जवाब में साक्ष्य मांगा। जनपद फर्रुखाबाद का निवास होने का साक्ष्य देने के बाद आरओ ने दोनों प्रत्याशियों के पर्चे को वैध करार दिया। आरओ ने बताया कि शाम तक हुए पर्चों की जांच में पांच प्रधान पद के प्रत्याशी और 28 ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हुए हैं। पर्चो ंकी जांच देर रात तक चलती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed