{"_id":"6352f2434451ba192f6004a1","slug":"the-truck-driver-was-robbed-after-drinking-intoxicating-cold-drink-farrukhabad-news-knp7245446173","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक से ई-रिक्शा व तीन हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक से ई-रिक्शा व तीन हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
कायमगंज। ट्रक चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद बदमाशों ने उससे 58 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
कानपुर के गोपालनगर गंगापुर, सैनिक चौराहा निवासी नवल गुप्ता शिवराजपुर स्थित गांधी रोड लायंस ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक चलाते हैं।
गुरुवार को चालक गुजरात से कायमगंज में माल लेकर आए था। लौटने वक्त बाइक सवार दो लोगों ने रास्ते में उसे रोककर कानपुर तक माल ले जाने की बात की और फिर बातों ही बातों में उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी।
चालक उसे पीते ही बेहोश हो गया। इसके बाद दोनों लुटेरों ने उसका मोबाइल और रुपये समेटे और फरार हो गए।
राहगीरों ने उसे बेहोश देखकर पुलिस को सूचना दी।
इस पर शमसाबाद पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
सीओ सोहराब आलम ने बताया कि चालक की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।