फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The tribute to the martyrs on Victory Day

विजय दवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Wed, 16 Dec 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Wed, 16 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
The tribute to the martyrs on Victory Day

फर्रुखाबाद। पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से बुधवार को गीतापुरम कार्यालय में विजय दवस पर सक्रिय पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने स्वच्छता की अलख जगाने के साथ ही समाज हित में एकजुट होकर कार्य करने के लिए आवाज बुलंद की।

विज्ञापन


संघ के प्रांत प्रमुख अमरनाथ ने कहा कि राष्ट्र रक्षा के लिए कुर्बान होने वाले शहीदों को भुलाया नहीं जा सकता है। पूर्व सैनिक सेवानिवृत्त होने के बाद भी समाज में सुरक्षा की अलख जगाए रखता है। विशिष्ट अतिथि ठा. वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि पूर्व सैनिक अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें।
विज्ञापन


गांव और मोहल्लों को गोद लेकर स्वच्छता की अलख जगाएं। समय समय पर सफाई अभियान और पौधरोपण कर वातावरण को स्वच्छ रखने में योगदान करें। संरक्षक कैप्टन डीएस राठौर ने कहा कि 1971 की ऐतिहासिक लड़ाई को विश्व का कोई भी देश भुला नहीं सकता। 14 दिनों में किसी भी देश पर विजय पाना अपने आप में एक कीर्तिमान है। सैनिक अपने प्राण न्योछावर कर देश की सरहद की रक्षा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन कर रहे बृजेश सिंह परिहार ने कहा कि 1971 के युद्ध में भारतीय सेना की वीरता ने विश्व का भूगोल ही बदल दिया था। कार्यक्रम में 93 वर्षीय पूर्व सैनिक विजय बहादुर, रणवीर सिंह, जगन्नाथ सिंह, छविनाथ सिंह आदि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

वहीं, संगठन में सक्रिय रूप से प्रतिभाग करने वाली महिलाओं को भी सम्मान दिया गया। कार्यक्रम को कैप्टन आरपी अगिभनहोत्री, संघ के नगर प्रचारक आनंद, दिनेश मिश्रा, आरडी कनौजिया, कैप्टन रणजीत सिंह आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता कर्नल सरनाम सिंह ने की।


जिलाध्यक्ष आरपी अगिभनहोत्री ने बताया कि पूर्व सैनिकों के मेधावी छात्र-छात्राओं को अगले सप्ताह सम्मानित किया जाएगा। सुचित्रा चौहान, आकांक्षा, संयोगिता सिंह, शिव सिंह, मनजीत यादव का चयन सम्मान के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि चयनित मेधावियों को परिषद की ओर से 5 हजार रुपये की चेक प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed